पीएम मोदी 5 देशों का दौरा करके दिल्ली लौटे हैं. जिसके बाद वे सीधे मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होने वाले हैं. यह बैठक लगभग 11 महीनों बाद होने जा रही है. इस दौरान कई मंत्रालय अपनी प्रेजेंटेशन देने वाले हैं.

मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 देशों के दौरे पर गए हुए थे, जिन्हें पूरा करने के बाद वे गुरुवार को दिल्ली पहुंच गए हैं. बताया जा रहा है कि दिल्ली पहुंचते ही वे मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होने वाले हैं. यह बैठक मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट के बीच में काफी अहम मानी जा रही है. आपको बता दें कि लगभग 11 महीनों बाद मंत्रिपरिषद की बैठक होने जा रही है.
पिछले साल हुई थी बैठक
ऐसा माना जा रहा है कि यह बैठक काफी समय तक चल सकती है और इस दौरान कई मंत्रालयों को अपने प्रेजेंटेशन भी देने हैं. यह बैठक शाम 4.30 बजे शुरू होगी. ऐसा माना जा रहा है कि यह बैठक लगभग 4-5 घंटे चल सकती है. आपको बता दें कि पिछले साल 4 जून को यह बैठक हुई थी. 9 जून को मोदी सरकार को केंद्र में 12 साल पूरे हो रहे हैं.
सफल योजनाओं की मांगी लिस्ट
आपको बता दें कि इस बैठक में पिछले 12 सालों के कामकाज की रिपोर्ट भी दी जाएगी. जिसके चलते सभी मंत्रालयों से पिछले 12 सालों से चल रही सफल योजनाओं की लिस्ट भी मांगी गई है. बताया जा रहा है कि इस दौरान लगभग एक दर्जन मंत्रालय अपने मंत्रालयों में सुधार को लेकर प्रेजेंटेशन देने वाले हैं. इन मंत्रालयों में वित्त और रेलवे के साथ-साथ ऊर्जा, वाणिज्य, श्रम, कृषि, वन एवं पर्यावरण, सड़क परिवहन, परमाणु ऊर्जा और डीपीआईआईटी जैसे मंत्रालय भी शामिल हैं.
इस समय काफी अहम है बैठक
मंत्रालयों के सचिव इस दौरान अपने-अपने विभागों में चलाए गए सुधार और बदलाव की दिशा में उठाए गए कदमों की जानकारी देंगे. इस बैठक में यह भी संभावना है कि सरकार के आने वाले एजेंडे के बारे में भी बताया जा सकता है. आपको बता दें कि पिछली बैठक के मुकाबले यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि इस समय वैश्विक हालात काफी बदल चुके हैं.
यह भी पढे़ं- गुस्से में लगाई मौत की छलांग! परिवार की डांट से नाराज होकर कुएं में कूदी युवती; आत्महत्या की कोशिश
