YEIDA industrial corridor: ग्रेटर नोएडा और अलीगढ़ की सीमा पर 8000 हेक्टेयर में नया इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित करेगा. यह क्षेत्र नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और टप्पल बाजना अर्बन नोड से जुड़ा होगा, जहां उद्योग, होटल और आवासीय परियोजनाएं विकसित की जाएंगी. यह क्षेत्र एक तरफ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दूसरी तरफ अलीगढ़ के टप्पल बाजना अर्बन नोड से जुड़ा होगा. आठ हजार हेक्टेयर के इस क्षेत्र के नियोजन के लिए यीडा जल्द ही एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू करेगा. औद्योगिक गलियारे में केवल आवासीय, औद्योगिक और होटल के लिए भूखंड आवंटित किए जाएंगे. इस बड़े प्रोजेक्ट में उद्योग, आवासीय और होटल के लिए जमीन आवंटित की जाएगी.
विकसित होगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर
दरअसल, एयरपोर्ट और टप्पल में बनने वाले मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब के बीच यह जमीन काफी अहम मानी जा रही है. यहां होटल, वेयरहाउस, लॉजिस्टिक और दूसरे कमर्शियल कारोबार के लिए अच्छी संभावनाएं हैं. अथॉरिटी को उम्मीद है कि इससे उसका राजस्व भी बढ़ेगा. प्राधिकरण का कहना है कि अगर इस क्षेत्र को अभी विकसित नहीं किया गया तो यहां अतिक्रमण बढ़ सकता है और इलाके का शहरी स्वरूप खराब हो सकता है. इसलिए यहां योजनाबद्ध तरीके से इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित करने का फैसला लिया गया है.
कनेक्टिविटी होगी मजबूत
इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी मजबूत की जाएगी. एयरपोर्ट को जोड़ने वाली प्रस्तावित 130 मीटर चौड़ी सड़क को आगे तक बढ़ाया जाएगा. इसके अलावा 60 मीटर चौड़ी सड़क और रेलवे कॉरिडोर से भी इस नए औद्योगिक गलियारे को जोड़ा जाएगा. एयरपोर्ट के नजदीक और कनेक्टिविटी के कारण होटल जैसे उद्योगों के लिए यहां भूखंड फायदेमंद होगा. लॉजिस्टिक, वेयरहाउस जैसे उद्योगों के लिए भी यह काफी मुनासिब लोकेशन साबित होगी.
फेज एक में यमुना प्राधिकरण गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर में मास्टर प्लान 2041 पर काम कर रहा है. पूर्व छोर पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सीमा प्रस्तावित खुर्जा पलवल एक्सप्रेसवे तक है. इसके आगे अधिसूचित क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर और अलीगढ़ जिले के टप्पल बाजाना अर्बन नोड के बीच में कुछ हिस्सा है, जो अभी मास्टर प्लान का हिस्सा नहीं है, लेकिन यीडा के लिए यह जमीन काफी अहम मानी जा रही है.
ये भी पढ़ें: हैदराबाद में टला बड़ा हदसा! ट्रक ड्राइवर को पड़ा दौरा; फॉर्च्यूनर से जा टकराया वाहन
