अभी के समय में सोशल मीडिया पर CJP लोगों के बीच में काफी ज्यादा चर्च में है. सोशल मीडिया पर इसके फॉलोअर्स काफी ज्यादा बढ़ गए है. इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स 13 मीलियन से अधिक चले गए है. भारतीय जनता पार्टी से भी अधिक कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स हो गए है. इसी बीच एक और खबर सामने आई है. दरअसल, एक्स पर अकाउंट को लीगल डिमांड की वजह से विदहेल्ड कर दिया गया है.
एक्स पर पार्टी के 1.6 लाख से अधिक के फॉलोअर्स थे. CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बताया कि अकाउंट को हैक करने की कोशिश की गई थी. हालांकि, जब अकाउंट हैक नहीं हो पाया तो उसे बंद कर दिया गया है. ओपन करते ही अकाउंट पर लीगल डिमांड के कारण बंद कर दिया गया है लिखा आ रहा है.
क्यों आई चर्चा में पार्टी
दरअसल, इस पार्टी के कैपेन की शुरूआत 16 मई से शुरू की गई है. ऐसा इसलिए किया हैं क्योंकि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत ने देश के कुछ खास बेरोजगारों का टारगेट किया और उनके लिए कॉकरोच शब्द का प्रयोग किया है, जिसके बाद सभी लोग इकट्ठा हो गए और सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी की शुरूआत की है. हालांकि, कई लोग इस पार्टी के समर्थन में है. तो वहीं, कई लोग इस पार्टी के इंस्टग्राम हैंडल को भी जल्द से जल्द बंद करने की मांग करते दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में देखना यह हैं कि आगे इस पार्टी से संबंधित क्या होता है.
ये भी पढ़ें: छपरा-गोमती नगर एक्सप्रेस हत्याकांड: बेटी करती थी किसी हिंदू युवक से बात, सम्मान के नाम पर उतार दिया मौत के घाट
