Saharanpur News: दारुल उलूम को लेकर बड़ा दावा किया गया है. हिंदू रक्षा दल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के दौरान दावा किया कि देवबंद स्थित दारुल उलूम के 14 फीट नीचे शिवलिंग मौजूद है. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर जांच में ऐसा नहीं मिला तो वे फांसी पर लटकने को तैयार हैं.
देवबंद स्थित दारुल उलूम की जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन
सहारनपुर सांसद इकरा हसन के विरुद्ध कार्रवाई तथा देवबंद स्थित दारुल उलूम की जांच की मांग को लेकर बुधवार को हिंदू रक्षा दल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने सांसद के पुलिस के प्रति कथित व्यवहार की आलोचना की और आरोप लगाया कि इससे सांप्रदायिक तनाव का माहौल बन सकता है.
इकरा हसन पर क्या लगे आरोप
प्रदर्शन के दौरान ललित शर्मा ने सांसद इकरा हसन पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की. उन्होंने यह भी कहा कि सांसद के परिवार से जुड़े मामलों की भी जांच की जानी चाहिए. हिंदू संगठन ने सांसद इकरा हसन को लेकर अभद्र भाषा शैली का भी इस्तमाल करने की बात कही. की जो महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं वहीं महिलाएं संसद को लेकर आज अपमान कर तार तार कर रहे हैं.
महिला सांसद पर अभद्र टिप्पणी
उन्होंने कहा कि भाषा शैली इतनी खराब की थी कि हर कोई जिला अधिकारी कार्यालय में देखता रह गया. मैं प्रशासनी अमला भी वहां पर मौजूद था, पर किसी ने भी हिंदू संगठन के युवक ओर उसके साथियों को महिला सांसद पर अभद्र टिप्पणी करने से नहीं रोका. यहां तक कि महिला सांसद को जिहादी बताया. सवाल के जवाब में हिंदू संगठन से जुड़े ललित से पूछा गया कि इकरा हसन सांसद कश्यप समाज की महिला ओर कश्यप समाज के लोगों के साथ आई थी, उनके साथ काफी लोग जुड़े हैं, जो हिंदू हैं.
देवबंद स्थित दारुल उलूम को लेकर क्या कहा
ललित कुमार ने कहा कि वह लोग हिंदू नहीं हैं, वह लोग उसके ही आदमी हैं, मुस्लिम हैं, हम कश्यप समाज का सम्मान करते हैं. ललित के खिलाफ जमकर अभद्र टिप्पणी करते हुए गालियां भी दीं. दो जिला अधिकारी कार्यालय के गेट पर करीब घंटाभर उन्होंने प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की. संगठन की तरफ से देवबंद स्थित दारुल उलूम को लेकर भी दावा किया गया और उसकी जांच कराने की मांग प्रशासन से की गई. प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने संबंधित मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा. सहारनपुर के ललित कुमार ने दावा किया कि 14 फीट नीचे शिवलिंग मिलेगा और अगर शिवलिंग ना मिले, तो मुझे फांसी दे दो.
सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग
संगठन के कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर की सांसद इकरा हसन के विरुद्ध पुलिस और प्रशासन के प्रति उनके कथित व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई और उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है. ललित ने कहा कि इनको सहारनपुर का पानी नहीं पीना चाहिए. इनको पाकिस्तानी से पानी मंगाना चाहिए.
ये भी पढ़ें: UP Census 2027: आज से आपके दरवाजे पर आएगी जनगणना की टीम; परिवार-संपत्ति से जुड़े 33 सवालों के देने होंगे जवाब
