झारखंड के पाकुड़ जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और मासूम बेटी की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी. जिसके बाद वह पुलिस को भी गुमराह करने लगा. हालांकि पूछताछ के दौरान उसे पुलिस को पूरा सच बता दिया.

पाकुड़ में रिश्ते शर्मसार
झारखंड के पाकुड़ जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति के ऊपर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी और 13 साल की बेटी की हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक महेशपुर थाना क्षेत्र गारामारा गांव की है. बताया जा रहा है कि यहां पहले एक बच्ची के शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी और उसकी मां के लापता होने की जानकारी थी.
SIT ने की मामले की जांच
मामले की शुरुआत में यह रहस्यमय लग रहा था, लेकिन कुछ घंटों की जांच के बाद सामने आए सच ने सभी को हैरान करके रख दिया है. मामले की जांच करने के लिए एक विशेष जांच संगठन (SIT) का गठन किया गया है. इस मामले में तकनीकी और फिंगर प्रिंट टीम के साथ में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है. बताया जा रहा है कि जांच के दौरान घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर बच्ची की मां का शव भी मिट्टी में दबा हुआ बरामद हुआ है.
पुलिस को की भटकाने की कोशिश
मृत महिला की पहचान सुरूज बास्की के रूप में की गई है. इस मामले में पुलिस का शक परिवार के अंदर पहुंच गया. मामले में पुलिस ने मृत महिला के पति नरेश टुडू से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान शुरुआत में व्यक्ति ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और कई तरह की बातें करके जांच को भटकाने की कोशिश की. हालांकि जब पुलिस ने सख्ती के साथ पूछताछ की, तो व्यक्ति अपने ही बयानों में उलझ गया.
पत्थर से कुचलकर की हत्या
पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या करने की बात को स्वीकार कर लिया. व्यक्ति को अपनी पत्नी पर शक था. बताया जा रहा है कि पहले आरोपी ने उसकी पत्नी की पत्थर से हमला करके हत्या कर दी. इस दौरान जब छोटी बच्ची अपनी मां को बचाने आई, तो उसकी भी हत्या कर दी. जिसके बाद आरोपी ने दोनों के शवों को घर के अलग-अलग हिस्सों में मिट्टी से दबा दिया. हालांकि इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
यह भी पढ़ें- सास के अंतिम संस्कार में दामाद की मौत! मगरमच्छ ने बनाया अपना शिकार; 24 घंटे बाद मिला शव
