महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने फिल्मी अंदाज में एक महिला की जान बचाई है. पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर एंट्री ली और हत्या की घटना होने से रोक दी. अब इस मामले की चर्चाएं जोरों पर हैं.

पुलिस ने मारी फिल्मों वाली एंट्री
आपने कई बार फिल्मों में देखा होगा कि किसी वारदात के दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना होने से रोक दी हो. अक्सर पुलिस किसी घटना के होने के बाद में ही मौके पर पहुंचती है, लेकिन महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने फिल्मों वाली एंट्री मारकर एक बड़ घटना को होने से बचाया है. नागपुर में पुलिस की टीम ने समय रहते फिल्मों वाली एंट्री मारकर एक महिला की जान बचाई है.
व्यक्ति ने किया पत्नी पर हमला
यह मामला अब पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है. लोग चर्चा कर रहे हैं कि अगर पुलिस थोड़ी और देर करती तो यह मामला हत्या में बदल सकता था. जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना नागपुर के बेलतरोडी थाना क्षेत्र की है. यहां एक व्यक्ति ने शक के चलते अपनी पत्नी के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला किया.
दोनों ने की थी इंटरकास्ट लव मैरिज
बताया जा रहा है कि दोनों ने इंटरकास्ट लव मैरिज किया था और दोनों का 6 साल का बेटा भी है. पिछले कुछ समय से पति को अपनी पत्नी के चरित्र के ऊपर शक होने लगा था, जिसके कारण दोनों के बीच में विवाद भी होता था. बुधवार रात को यह विवाद काफी बढ़ गया और आरोपी ने फ्लैट का दरवाजा बंद करके अपनी पत्नी के ऊपर चाकू से हमला कर दिया.
फ्लैट का दरवाजा तोड़कर एंट्री
महिला की चीख सुनकर उसके पिता और स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दरवाजा बंद था. पुलिस ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला. जिसके बाद पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दरवाजा तोड़ दिया और फ्लैट में घुस गई. पुलिस ने महिला को तुरंत ही बाहर निकाला और आरोपी ऋषिकेश वानखेड़े को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने महिला के सिर और गले पर चाकू से कई हमले किए थे. महिला को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया.
यह भी पढे़ं- पाकुड़ में रिश्ते शर्मसार! व्यक्ति ने की पत्नी और मासूम बेटी की हत्या; पत्थर से कुचलकर रची कहानी
