यूपी से एक बार फिर हैरान कर देने मामला सामने आया है . दरअसल, यहां पर एक 12वीं की छात्रा के साथ इलाज के बहाने रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. परिवार वालों का आरोप हैं कि उनकी बेटी को पहले नशीली दवा दी गई. उसके बाद में रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है.
मिर्गी की शिकायत के कारण अस्पताल लाया गया…
जानकारी के मुताबिक लखनऊ के तेजस अस्पताल में 19 साल की छात्रा अपना इलाज कराने के लिए गई थी. परिवार वालों ने बताया कि उनकी बेटी को मिर्गी की शिकायत के कारण अस्पताल में लाया गया था. 3 दिन पहले उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसी बीच डॉक्टर विजय गिरी ने ट्यूब डालने की बात बोली और पीड़िता को ऑपरेशन थियेटर लेकर गए. पीड़िता की दीदी ने बताया कि वह भी अंदर गई थी लेकिन उन्हें डॉक्टर ने बाहर भेज दिया था. पीड़िता ने बताया की डॉक्टर ने पहले उन्हें कोई इंजेक्शन दिया, जिसके बाद में वह आधी बेहोश हो गई. बेहोशी से उठने के बाद में पीड़िता ने अपने परिवार वालों को पूरी बात बताई. छात्रा की हालत भी बिगड़ने लगी थी.
डॉक्टर के खिलाफ सख्त एक्शन
परिवार वालों ने पीड़िता की बातों को सुनने के बाद अस्पताल में जमकर हंगामा किया. स्थानीय पुलिस को भी इस मामले की जानकारी दी गई, जिसके बाद छात्रा को मेडिकल परीक्षण को भेजा गया. हालांकि, अभी तक मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है. रिपोर्ट आने के बाद में डॉक्टर के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है. ताकि मामले की हर एंगल से जांच हो सकें.
ये भी पढ़ें: इसे देख कांपेगी दुश्मन की रूह! वायु अस्त्र-1 का हुआ सफल परीक्षण; देखते ही खत्म कर देगा खतरा
