ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी CBI जांच को लेकर सिफारिश की है. अब इस मामले की गुत्थी को देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सुलझाएगी.

ट्विशा शर्मा कांड में होगी CBI जांच
ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में एक नया और बड़ा अपडेट सामने आया है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अब CBI जांच को लेकर सरकार ने सिफारिश की है. आपको बता दें कि सरकार के इस फैसले के बाद में अब देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी CBI इस सुसाइड मिस्ट्री की गुत्थी को सुलझाने के लिए काम करेगी. इन दिनों ट्विशा शर्मा की मौत को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं.
कोर्ट में व्हाट्सएप चैट्स का हवाला
आपको बता दें कि ट्विशा का परिवार और उनके वकील भी आरोपियों के खिलाफ पूरी तरह से शिकंजा करने की तैयारी में हैं. ट्विशा के वकील आयुष तिवारी ने कोर्ट में चौंकाने वाला और बड़ा दावा किया है. आयुष ने ट्विशा और उनकी सास के गिरीबाला सिंह के बीच में व्हाट्सएप पर हुई चैट्स का हवाला दिया है. वकील ने कहा कि दोनों की बात से पता लग रहा है कि ट्विशा को ससुराल में लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था.
दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग
ट्विशा का परिवार मौत का असली सच सामने लाने के लिए शव का दोबारा से पोस्टमार्टम कराने के लिए कोर्ट में मांग उठाने की तैयारी कर रहा है. आपको बता दें कि ट्विशा की सास को मामले में अग्रिम जमानत मिल गई है, जिसको खारिज करने के लिए भी मांग उठाई जा रही है. ट्विशा परिवार के वकील ने आरोपी पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत का भी कोर्ट में विरोध करने की बात कही है.
हाई कोर्ट में दायर की याचिका
फिलहाल इस मामले की गंभीरता को लेकर सरकार ने अब इसकी CBI जांच को लेकर सिफारिश की है. जिसके बाद माना जा रहा है कि इस मामले में अब CBI ही जांच करके इसकी गुत्थी सुलझाएगी. फिलहाल ट्विशा के पति और सास को अग्रिम जमानत मिल गई है. इस मामले को लेकर परिवार ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिस पर शनिवार को सुनवाई हो सकती है.
यह भी पढे़ं- इसे देख कांपेगी दुश्मन की रूह! वायु अस्त्र-1 का हुआ सफल परीक्षण; देखते ही खत्म कर देगा खतरा
