पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी भी और महंगी हो गई है. आज यानी 23 मई को सबसे पहले पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ. इसके बाद सीएनजी के दाम भी बढ़ गए. जी हां,
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत में महंगाई का एक और झटका लगा है. 10 दिनों में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने के बाद आम लोगों को महंगाई की डबल डोज मिल गई है, दरअसल एक बार फिर सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. अब CNG के दाम में भी 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी गई है. कल तक CNG का रेट 80.09 रुपये था, जो अब बढ़कर 81.09 रुपये हो गया है. वहीं सरकारी तेल कंपनियों ने इस बार पेट्रोल की कीमतें 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतें 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाई हैं. नई दरें लागू होने के बाद अब ऑटो, टैक्सी और निजी वाहनों की ईंधन लागत और बढ़ गई है.
सीएनजी की कीमत बढ़ी
वहीं कल तक जो सीएनजी 80. 09 पैसे प्रति किलो मिल रहा था, वह अब बढ़कर 81.09 रुपये पर पहुंच गया है. इसके साथ ही मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत कई बड़े शहरों में भी ईंधन की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं.
चौतरफा मार
आज यानी 23 मई को आम जनता को महंगाई का दोहरा झटका लगा है. सुबह पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के बाद अब सीएनजी की कीमतों में भी इजाफा कर दिया गया है.
लागत पर असर
सीएनजी महंगी होने से दिल्ली-एनसीआर और यूपी सहित कई राज्यों में ऑटो, टैक्सी और कमर्शियल वाहनों का परिचालन खर्च बढ़ जाएगा.
बजट पर असर
इस बढ़ोतरी का सीधा असर रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों और घरों में सीएनजी गाड़ियों का इस्तेमाल करने वाले मिडिल क्लास के बजट पर पड़ेगा.
पिछले 10 दिनों में तीसरी बार बढ़ोत्तरी
यह पिछले 10 दिनों में ईंधन की कीमतों में तीसरी बढ़ोतरी है. इससे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम में करीब 3 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद 19 मई को भी करीब 90 पैसे प्रति लीटर कीमत बढ़ाई गई थी. इस तरह पेट्रोल-डीजल करीब पौने 5 रुपये महंगा हो गया है. वहीं, सीएनजी भी करीब 4 रुपए महंगी हो गई है. अब एक बार फिर दाम बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ गई है.
