बिहार के मुजफ्फरनगर के मिठनपुरा में एक शादी समारोह के दौरान जनरेटर में डीजल खत्म होने की नौबत आ गई. पेट्रेल पंप कर्मियों ने गैलन में डीजल देने से मना कर दिया, जिसके बाद परिवार के लोग जनरेटर को पेट्रोल पंप पर लेकर पहुंच गए.
जनरेटर का खत्म होने लगा डीजल
बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के मिठनपुरा में आयोजित एक शादी समारोह में अचानक से जनरेटर का डीजल खत्म होने पर आ गया. इस दौरान परिवार के लोग गैलन को लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे और डीजल को मांगने लगे. इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों ने डीजल देने से मना कर दिया.
पेट्रोल पंप पर नहीं मिला गैलन में डीजल
डीजल न मिलने पर परिवार ने अनोखा तरीका निकाला. जानकारी के मुताबिक मिठनपुरा के रहने वाले जोगिंदर राय के घर पर शादी का कार्यक्रम था. इसी दौरान जनरेटर में डीजल खत्म होने लगा. परिवार को डर था कि अगर बिजली गई, तो पूरा माहौल खराब हो जाएगा. जिसके बाद घर से एक युवक को गैलन में डीजल लाने के लिए पेट्रोल पंप पर भेजा गया, लेकिन वहां मौजूद कर्मचारियों ने गैलन में डीजल देने से मना कर दिया.
जनरेटर को पेट्रोल पंप पर लेकर पहुंचे लोग
जिसके बाद परिवार की चिंता बढ़ गई. पेट्रोल पंप पर डीजल न मिलने के कारण 4-5 लोगों ने मिलकर दिमाग लगाया और अनोखा फैसला ले लिया. जिसके बाद युवक जनरेटर को ही पेट्रोल पंप तक लेकर पहुंच गए. यह मामले का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. युवकों ने जनरेटर को सड़क पर धकेलना शुरू किया और काफी कोशिश के बाद वे जनरेटर को पेट्रोल पंप पर लेकर पहुंच गए.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
परिवार के लोगों ने जनरेटर को मशीन के नोजल के पास ले जाकर खड़ा कर दिया. जिसके बाद पेट्रोल पंप पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए और वहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. अब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस मामले को पंप पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में भी रिकॉर्ड कर लिया. लोग इस मामले को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें- अलवर में दर्दनाक सड़क हादसा! दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पलटी बस; 40 यात्री घायल
