राजधानी दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में एक फ्लैट से महिला का शव बरामद हुआ है. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

फ्लैट से शव बरामद
राजधानी दिल्ली से एक फ्लैट से महिला का शव बरामद हुआ है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक दिल्ली के उत्तरी जिले के मजनू का टीला इलाके में एक फ्लैट से 54 साल की महिला का शव बरामद हुआ है. बताया जा रहा है कि फ्लैट से तेज बदबू आने के कारण पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी, जेसके बाद सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी.
आधार कार्ड से हुई पहचान
पुलिस की टीम फ्लैट के अंदर से महिला का शव बरामद किया है. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया. जांच के दौरान फ्लैट से एक आधार कार्ड बरामद हुआ है, जिसके आधार पर मृतका की पहचान की गई है. मृतका की पहचान 54 साल की अराचिमानी संथाल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि महिला मजनू का
टीला (सिविल लाइंस) इलाके में अकेली रहती थी.
अकेली रहती थी महिला
मामले की जांच करने के लिए जिला क्राइम टीम और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के दौरान सामने आया है कि मृत महिला अविवाहित थी और लंबे समय सम वह घर पर अकेली रहती थी. पड़ोसियों ने बताया कि महिला का उनके साथ ज्यादा मेलजोल नहीं था और वह किसी से सामान्य तौर पर बातचीत भी नहीं करती थी.
शुरुआती जांच के मुताबिक फिलहाल किसी तरह की आपराधिक गतिविधि या फिर साजिश के संकेत मिलते नहीं दिखे हैं. हालांकि पुलिस मामले में पूरी गहनता के साथ में जांच कर रही है. पुलिस ने मामले की कार्रवाई को शुरू कर दिया है.
यह भी पढ़ें- शादी वाले घर में गूंजा धमाका! गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग; लाखों का सामान हो गया खाक
