Uttarakhand IAS-PCS Transfer List: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने बड़े स्तर पर आईएएस और पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया है. इसमें 19 आईएएस और 9 पीसीएस अफसर शामिल हैं. सीएम धामी ने कई जिलों के डीएम भी बदल दिए हैं. आईएएस आशीष चौहान को देहरादून का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है.
इन अफसरों का ट्रांसफर
IAS बीवीआरसी पुरुषोत्तम को उच्च शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया. आईएएस रंजीत कुमार सिंह से उच्च शिक्षा सचिव का प्रभार हटाया गया. IAS विनय शंकर पांडे को सचिव नागरिक उड्डयन और सचिव स्वास्थ्य बनाया गया. आईएएस सविन बंसल से डीएम देहरादून का प्रभार हटाया. आईएएस सोनिका से आयुक्त कर महानिरीक्षक निबंधन का प्रभार हटा. आईएएस आनंद स्वरूप आयुक्त गढ़वाल मंडल बनाए गए हैं.

आलोक कुमार पांडे नगर आयुक्त देहरादून बनाए गए
आईएएस आशीष चौहान को DM देहरादून और CEO स्मार्ट सिटी का जिम्मा दिया गया. आईएएस मनुज गोयल से मिशन निदेशक NHM का प्रभार हटा. आईएएस संजय कुमार निदेशक समाज कल्याण हल्द्वानी बनाए गए. आईएएस अभिषेक रोहिल्ला को CEO PMGSY बनाया गया है. आईएएस सौरभ गहरवार अपर सचिव आपदा प्रबंधन पुनर्वास विभाग बनाए गए हैं. आईएएस आलोक कुमार पांडे को नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून बनाया गया है. आईएएस नमामि बंसल अपर सचिव विद्यालय शिक्षा विभाग बनाई गई हैं.
अपूर्वा पांडे को बागेश्वर का DM बनाया गया
आईएएस दीप्ति सिंह को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का जिम्मा मिला है. आईएएस प्रतीक जैन आयुक्त कर महानिदेशक निबंधन बनाए गए हैं. आईएएस अपूर्वा पांडे को जिलाधिकारी बागेश्वर बनाया गया है. आईएएस आकांक्षा कोणडे महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बनाई गईं. आईएएस प्रवीण कुमार से अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून का प्रभार हटा. सचिवालय सेवा महावीर सिंह चौहान अपर सचिव लोक निर्माण विभाग मिला है.

इन पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर
पीसीएस गिरधारी सिंह रावत अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी, स्वराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग बनाए गए. पीसीएस इलागिरी को निदेशक दुग्ध विकास और निदेशक महिला डेयरी का प्रभार दिया गया. पीसीएस सुंदरलाल सेमवाल अपर सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग बनाए गए. पीसीएस सुनील सिंह अपर सचिव गृह विभाग बनाए गए. पीसीएस अनिल गर्ब्याल को महाप्रबंधक परिवहन निगम बनाया गया. पीसीएस जितेंद्र कुमार अपर जिलाधिकारी प्रशासन हरिद्वार बनाए गए. पीसीएस योगेश मेहरा को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार बनाया गया. पीसीएस प्रमोद कुमार डिप्टी कलेक्टर बनाए गए. पीसीएस फिंचाराम को अपर जिलाधिकारी पौड़ी बनाया गया.
ये भी पढ़ें: बदबू आने पर पुलिस को दी सूचना, फ्लैट खोलने पर मिला महिला का शव; जांच में जुटी टीम
