UP Weather Today:आज से नौतपा शुरू हो रहा है जो तीन जून तक रहेगा. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पूर्वी यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पूरी तरह से खत्म हो गया है. आसमान साफ है. इस वजह से सूरज की किरणें आसमान से आग बरसा रहीं है. इस बीच मौसम विभाग ने 25 मई को पूर्वांचल के 14 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट भी जारी किया है. हालांकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को अभी इस राहत के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी यूपी के संभाग में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने की संभावना है.
10 जिलों में लू का रेड अलर्ट
उत्तर प्रदेश में अभी हीट वेव को लेकर मौसम विभाग की तरफ से लगातार अलर्ट दिया जा रहा है..प्रयागराज, वाराणसी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर, बांदा और कौशंबी जैसे जिलों में भीषण लू का प्रकोप रहेगा. यहाँ 40 किमी/घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी.
14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
प्रचंड गर्मी के बीच राहत की खबर यह है कि गोरखपुर, देवरिया, मऊ, आजमगढ़, बलिया, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, श्रावस्ती और बहराइच जैसे पूर्वी यूपी के 14 जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी, हल्की बारिश और बिजली गिरने की आशंका है.
पश्चिमी यूपी का हाल
नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और बागपत सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में भी आज तेज धूलभरी हवाएं चलने और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है.
यूपी में कब पहुंचेगा मानसून
विशेषज्ञों के अनुसार, IMD के चार्ट के विश्लेषण से पता चलता है कि मानसून की बंगाल शाखा सबसे पहले पूर्वी यूपी में पहुंचेगी. इसकी दस्तक पहले पूर्वांचल में होगी. वाराणसी, गोरखपुर, बलिया, देवरिया, आजमगढ़, गाजीपुर और प्रयागराज में 18 से 20 जून के बीच मानसून पहुंच सकता है. यहां प्री-मानसून बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की गतिविधियां बढ़ सकती हैं.
ये भी पढ़ें: Jeera Masala Sharbat: गर्मियों में पेट को रखेगा एकदम कूल, नोट करें जीरा मसाला शरबत सिरप बनाने की आसान रेसिपी
