Petrol Diesel Price Hike: पश्चिम एशिया में जारी संकट के मद्देनजर तेल कंपनियां महंगे आयात का बोझ अब देश की आम जनता पर किश्तों में डालना शुरू कर दिया है. महंगाई की मार लगातार आम आदमी की रसोई से लेकर सफर तक का बजट बिगाड़ रही है. अब एक महीने के अंदर अंदर चौथी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है. आज पेट्रोल के रेट 2.61 रुपये बढ़े हैं और डीजल के रेट 2.71 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई है. मई में चौथी बार तेल के रेट बढ़े हैं. अब तक सात रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है.
मई में कब-कब हुई दाम में बढ़ोत्तरी
बता दें कि 23 मई को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई थी. इससे पहले 15 मई को 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई ती. इसके बाद 19 मई को करीब 90 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई. कुल मिलाकर 10 दिन में चौथी बार तेल के दाम बढ़े है.
जानिए दिल्ली के रेट?
कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी के साथ दिल्ली में पहले जो डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर था, वह अब आज से 95.20 रुपये प्रति लीटर पर बिकेगा. यानी कि डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है. इसी तरह से पहले पेट्रोल की कीमत 99.51 रुपये प्रति लीटर थी, जो आज 25 मई को बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है.
पेट्रोल के नए दाम
दिल्ली: 102.12 रुपये (+2.61)
कोलकाता: 113.51 रुपये (+2.87)
मुंबई: 111.21 रुपये (+2.72)चेन्नई: 107.77 रुपये (+2.46)
डीजल के नए दाम
दिल्ली: 95.20 रुपये (+2.71)
कोलकाता: 99.82 रुपये (+2.80)
मुंबई: 97.83 रुपये (+2.81)
चेन्नई: 99.55 रुपये (+2.57)
ये भी पढ़ें: सड़क पर नमाज नहीं और खुले में कुर्बानी पर पूरी रोक! बकरीद से पहले योगी सरकार का वो सख्त आदेश जिसने बढ़ाई हलचल
