Jaunpur Encounter: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बीते एक मई को आजाद बिंद की हत्या को अंजाम दिया गया था. इस मामले में सोमवार सुबह एसओजी और पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी रवि यादव मारा गया है. दूल्हा हत्याकांड के मुख्य आरोपी पर रवि यादव पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था. ये मुठभेड़ सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के रानी मोड़ के पास आधी रात के बाद हुई. पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है. इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात है.
पुलिस मुठभेड़ में आरोपी रवि यादव ढेर
बताया जा रहा है कि पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग में रवि यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस मुठभेड़ में SHO KK सिंह भी घायल हो गए हैं. लाइन बाजार थाना प्रभारी केके सिंह के हाथ में गोली लगी है और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अब मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है. घटना के बाद मौके पर पुलिस बल मौजूद है और पूरे क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है.
रवि यादव आजमगढ़ के खेतासराय थाना क्षेत्र के सोंधी गांव का रहने वाला था. उस पर एक लाख का इनाम घोषित करने के बाद पुलिस टीमें लगातार उसकी तलाश कर रही थीं. इस मामले में तीन नामजद आरोपी हैं. तीनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम है.
दूल्हे की की थी हत्या
आपको बता दें कि बीते 1 मई को सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गांव बड़उर निवासी 24 साल के आजाद बिंद का विवाह बीबीपुर गांव निवासी सोनी बिंद के साथ तय हुआ था. बारात लेकर जाते समय बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दूल्हे की कार रुकवाई और आजाद बिंद की गोली मारकर हत्या कर दी. आजाद के पिता ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था.
ये भी पढ़ें: सीएम योगी की बच्चों से अपील: छुट्टियों को बनाएं ‘प्लास्टिक मुक्त’, दुधवा और कतर्निया घाट में प्रकृति को करीब से जानें
