उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को ISIS से जुड़े लोगों के साथ में संपर्क रखने के आरोप में हैदराबाद में गिरफ्तार किया गया है. व्यक्ति हाल ही में काउंटर इंटेलिजेंस अधिकारियों की नजर में आया था.

यूपी का व्यक्ति हैदराबाद में गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को हैदराबाद में गिरफ्तारी किया गया है. हैदराबाद में मेडचल पुलिस ने यूपी के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके पहचान 23 साल के जैद खान के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि व्यक्ति को ISIS से जुड़े लोगों के साथ में संपर्क रखने और सोशल मीडिया पर संदिग्ध सामग्री की फोटो शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
काउंटर इंटेलिजेंस अधिकारियों की नजर में आया
बताया जा रहा है कि जैद खान मेडचल में मौजूद एक होटल में काम करता था और हाल ही में वह काउंटर इंटेलिजेंस अधिकारियों की नजर में आया था. व्यक्ति अधिकारियों की नजर में तब आया, जब उसने इंस्टाग्राम पर रील्स के जरिए नकली बंदूकों वाले वीडियो पोस्ट किए थे. व्यक्ति द्वारा पोस्ट की गई वीडियो ने अधिकारियों के दिमाग में शक पैदा कर दिया.
संदिग्धों के संपर्क में था व्यक्ति
अधिकारियों ने व्यक्ति की गतिविधियों और उसके ऑनलाइन संपर्कों की जांच को शुरू कर दिया. इस दौरान सामने आया कि जैद खान व्यक्ति हबीब और राणा हुसैन नाम के संदिग्धों के साथ संपर्क में था. बताया जा रहा है कि इन दोनों का संबंध पाकिस्तान के चरमपंथी शाहबाद से है. जिसके बाद अधिकारियों ने आरोपी से जुड़ी हुई वॉयस कॉल और उसकी ऑनलाइन चैट को ट्रैक किया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी.
खुफिया जानकारी के आधार पर किया गिरफ्तार
मेडचल पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद इसी के आधार पर जैद खान को हिरासत में ले लिया और कुछ ही समय बाद उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को तलाशी के दौरान 2 नकली पिस्तौल भी मिली हैं. इन पिस्तौलों का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के लिए किया जाता था. अब इस मामले में अधिकारी आरोपी व्यक्ति के डिजिटल उपकरणों और सोशल मीडिया दतिविधियों की जांच कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- PM मोदी के दौरे से पहले मिली थीं जिलेटिन की छड़ें, जांच में 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड; नहीं हुई कोई गिरफ्तारी
