हरियाणा के अंबाला बिचपड़ी गांव में एक मामूली विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया है. दरअसल, यहां पर एक परिवार के तीन लोगों की हत्या केवल एक मिट्टी उठान के ठेके के विवाद में कर दी गई है. चौंकाने वाली बात तो यह हैं कि तीनों की हत्या करने वाला उसी परिवार का हिस्सा है. मामले बाद से पूरे गांव के लोगों में आक्रोश का माहौल है.
बंदूक उठाकर ताबड़तोड़ फायरिंग
जानकारी के अनुसार, परिवार में दो किला जमीन से मिट्टी निकालने के ठेके का काम चल रहा था. परिवार में इस बात को लेकर हमेशा लड़ाई रहती थी. परिवार में हिस्सेदारी को लेकर लड़ाई चल रही थी. हालांकि, इस बार का विवाद जानलेवा हो गया. लड़ाई के समय में 22 वर्षीय अभिषेक पूरी तरीके से अपना आपा खो बैठा. उसने बंदूक उठाकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर जी. सबसे पहले उसने अपने बड़े भाई संदीप को गोली मारी. उसके बाद अपने चाचा महेंद्र और चाची सुनीता को निशाना बनाया. अंत में दादी इसरो देवी को निशाना बनाया.
चाची पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती
दादी की गोली लगने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, थोड़ी देर बाद में भाई संदीप और चाचा ने दम तोड़ दिया. चाची सुनीता अभी जिंदगी और मौत के बीच में लड़ रही है. चाची को पीजीआई चंडीगढ़ भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
आरोपी अभी फरार
मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक भाई संदीप की पत्नी नेहा के बयानों पर पुलिस ने आरोपी अभिषेक के ऊपर मामला दर्ज किया है. हालांकि, आरोपी अभी पुलिस की चंगुल से बाहर है. जल्द ही पुलिस फरार आरोपी को पकड़ के आगे की जांच शुरू करेंगी.
ये भी पढ़ें: हैदराबाद में यूपी के व्यक्ति की गिरफ्तारी! ISIS संदिग्धों के संपर्क में होने का आरोप; जांच जारी
