मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक मकान की खुदाई के दौरान जमीन से ब्रिटिश शासनकाल के सिक्के बरामद हुए हैं. जिसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचा है. मकान मालिक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है.

जमीन से मिले ब्रिटिश शासनकाल के सिक्के
मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक मकान के निर्माण के दौरान जमीन से ब्रिटिश शासनकाल वाले चांदी के सिक्के मिले हैं. इन सिक्कों के बंटवारे को लेकर मकान मालिक और मजदूरों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद यह पूरा मामला पुलिस तक पहुंच गया. जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
102 सिक्के हुए बरामद
पुलिस ने इस मामले में अभी तक 102 सिल्वर कॉइन को बरामद कर लिया है. मामले की सूचना पुलिस को न देने और तथ्यों को छिपाने के आरोप में पुलिस ने मकान मालिक आलोक सोनी के खिलाफ केस दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना शनिवार दोपहर की है. दोपहर से समय में हथना गांव में खुदाई का काम हो रहा था, इस दौरान मजदूरों को पीतल का कलश दिखाई दिया.
मजदूरों को 500 रुपए देकर भगाया
मजदूरों को दिखाई दिए पीतल के कलश में चांदी का सिक्का था. जिसके बाद मिट्टी के अंदर से बड़ी संख्या में चांदी के सिक्के और चांदी की रॉड निकली. मजदूरों ने दावा किया कि मकान मालिक ने सिक्के मिलने के बाद एक बाल्टी में भरा और सिक्कों को अपने पास रख लिया. बताया जा रहा है कि जब मजदूरों ने अपना हिस्सा मांगा, तो आलोक ने उन्हें 500-500 रुपए देकर भगा दिया. जिसके बाद मजदूरों ने यह बात गांव के पूर्व सरपंच को बताई.
पुलिस ने की मकान मालिक से पूछताछ
गांव के पूर्व सरपंच ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस और पुरातत्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. शुरुआती पूछताछ में मकान मालिक ने 42 सिक्के मिलने की बात कही, लेकिन जब पुलिस ने कड़ी पूछताछ की को इस दौरान स्टील के डिब्बे से 60 सिक्के और भी बरामद हुए. पुरातत्व विभाग के मुताबिक यह सिक्के 18वीं और 19वीं शताब्दी के हैं.
यह भी पढ़ें- मां-बाप के सामने गई बेटे की जान! जिप लाइनिंग से नीचे गिरा किशोर; कैमरे में कैद हुई मौत
