CUET-UG 2026 की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 28 मई को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है. अब किसी दूसरी तारीख पर NTA ने परीक्षा को करवाने का फैसला लिया है. दो शिफ्ट में होने वाली दोनों परीक्षाओं को अभी के लिए स्थगित कर दिया.
क्यों लिया गया फैसला
दरअसल, सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर पड़ने वाली छुट्टियों में थोड़ा बदलाव किया है, जिसकी वजह से 28 मई 2026 के दिन दो शिफ्ट में होने वाली परीक्षाओं को फिलहाल के स्थगित किया गया है. दोपहर और सुबह के समय होने वाली दोनों शिफ्ट की परीक्षा अभी नहीं करवाने का फैसला लिया है.
NTA ने फैसला लेते हुए कहा कि नई परीक्षा नीति को जल्दी ही घोषित कर दिया जाएगा. बता दें कि अभी तक नई तारीख की घोषणा नहीं की गई है. इसी कारण से उम्मीदवारों को सलाह दी गई हैं कि वह अगले परीक्षा की तारीख का इंतजार करें. साथ ही पेपर की परीक्षा की तैयारी करते रहे. अभ्यर्थियों को सलाह हैं कि ताजा अपडेट के लिए NTA की अधिकारिक वेबसाइट को जरूर करते रहे हैं.
बता दें कि CUET-UG यानी की कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की परीक्षा पूरे भारत में आयोजित की जाती है. राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली यह परीक्षा कॉलेजों में प्रवेश के लिए कराई जाती है, इस पेपर को पास करने वाले व्यक्ति राज्य और निजी विश्वविद्यालयों के साथ केंद्रीय और 280 से ज्यादा संस्थानों में एडमिशन ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में गर्म रातों ने बढ़ाई परेशानी: 14 साल बाद इतनी गर्म रही रात, IMD का अलर्ट जारी
