झारखंड के लोहरदगा जिले में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता और पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. इस दौरान आरोपी ने अपनी 3 साल की बच्ची पर भी हमला कर दिया.

पारिवारिक विवाद में हत्याकांड
झारखंड के लोहरदगा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने पारिवारिक विवाद में अपने पिता और पत्नी की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी पत्नी और पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और इस दौरान अपनी 3 साल की बेटी पर भी हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
पहले पिता पर किया हमला
जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना भंडरा थाना क्षेत्र के सेंगरी टोली गांव की है. यहां एक 35 साल के संदीप उरांव नाम के व्यक्ति का किसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ था. जिसके बाद व्यक्ति ने गुस्से में अपने 60 साल के पिता सुरेंद्र उरांव पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसके बाद व्यक्ति ने अपनी 27 साल की पत्नी सुजाता उरांव के ऊपर हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई.
स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना
घर के अंदर चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन महिला और बुजुर्ग की मौत हो गई थी. लोगों ने तुरंत ही मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंच गई. भडरा के थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता में घायल बच्ची को गोद में उठाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया., जिसके बाद हालत गंभीर होने पर उसे रांची रेफर कर दिया गया.
पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को घटनास्थल से बरामद कर लिया है. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी संदीप उरांव को भी गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद के चलते इस हत्याकांड का होना वजह माना जा रहा है. हालांकि पुलिस इस मामले में पूरी गहनता के साथ जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- खुदाई के दौरान निकला ब्रिटिश काल का खजाना! मकान मालिक और मजदूरों में लड़ाई; पुलिस तक पहुंचा मामला
