दिल्ली में अभी के समय भीषण गर्मी की वजह से लोगों की हालत काफी खराब हो रखी है. दैनिक के कार्य को भी करना मुश्किल हो गया है. रात में जहां तापमान कम रहने से लोगों को राहत मिलती थी. अब वह भी नहीं मिल रही है. दिन के साथ लोग रात में घर से बाहर नहीं निकलना चाहते हैं. राजधानी दिल्ली में मई के समय में सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई है. दिल्ली में लगभग 14 साल बाद रात के समय में इतनी गर्मी महसूस की गई है.
सोमवार के दिन में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. पहले की तुलना में न्यूनतम तापामान में 5.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखने को मिली है. मौसम विभाग ने दिल्ली में लू का येलो अलर्ट भी जारी किया हुआ है. गर्म रात होने की वजह से लोगों में बैचेनी हो रही है. सफदरजंग, आयानगर और लोदी रोड़ में गर्म रातों को दर्ज किया गया है.
कब होती है गर्म रातें
बता दें कि जहां लोग पहले केवल दिन में ही बाहर निकालते थे. अब के समय में गर्म हवा होनी की वजह से रातों में भी निकलने को हिचकिचा रहे हैं. रातों का पहले के मुकाबले इतना गर्म होना पहली बार दर्ज किया जा रहा है. दिल्ली में सबसे ज्यादा गर्म रात आयानगर, लोदी रोड और सफदरजंग में रही है. हालांकि, कई लोगों को पता नहीं है कि गर्म रात की घोषणा कब की जाती है.
दरअसल, जब अधिकतम 40 डिग्री या उससे अधिक हो जाता है या न्यूनतम तापमान में 4.5 या 6.4 डिग्री सेल्सियस की अधिकता होती है. तब गर्म रात की घोषणा होती है. हालांकि, लोगों को अभी के समय में बच के रहने की जरुरत है. मौसम विभाग ने लोगों को लू की चपेट से बचने के लिए बोला है. अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
ये भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ और लुधियाना मेयर को धमकी! ई-मेल में लिखी धमाकों की तारीख; लिखा- बम से उड़ाया जाएगा घर
