बेंगलुरु से साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां ठगों ने एक 74 साल की रिटायर्ड महिला टीचर को 4 महीनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा. इस दौरान महिला से लगभग 24 करोड़ रुपए की ठगी की गई.

4 महीने में 24 करोड़ की ठगी
साइबर ठगी के कई अनोखे और अजीबोगरीब मामला सामने आते रहते हैं. अब बेंगलुरु से साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां एक 74 साल की रिटायर्ड महिला टीचर को साइबर ठगों ने लगभग 4 महीनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा और इस दौरान महिला से लगभग 24 करोड़ रुपए की ठगी की गई. यह घटना बैंक के ब्रांच मैनेजर द्वारा महिला के खातों से संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने के बाद सामने आई है.
दुबई में टीचर थी महिला
आपको बता दें कि पीड़िता लक्ष्मी राममूर्ति शिवाजीनगर में अकेली रहती है. बताया जा रहा है कि महिला के बच्चे विदेश में रहते हैं और वह खुद भी पहले टीचर के रूप में दुबई में काम कर चुकी है. आरोपियों ने खुद को सीबीआई और ईडी का अधिकारी बताया और महिला को डराया. आरोपियों ने दावा किया कि वह एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामवे में फंसी हुई है और लगातार निगरानी में रखा जाएगा.
सोना गिरवी रखने पहुंची महिला
गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई के डर के कारण महिला दबाव में आ गई. इस दौरान 10 फरवरी से 24 मार्च के बीच में महिला ने लगभग 24 करोड़ रुपए आरोपियों द्वारा बताए गए बैंक खातों में ट्रांसफर किए, जिसके बाद भी ठगों ने महिला से पैसों की मांग की. जिसके बाद महिला पैसों के लिए लगभग 1.3 किलो सोने को गिरवी रखने के लिए बैंक पहुंची, इस दौरान बड़े ट्रांजैक्शन और महिला की घबराहट को देखकर मैनेजर ने पुलिस को जानकारी दी.
पुलिस वे गिरफ्तार किए 6 आरोपी
जिसके बाद में महिला ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी. इस मामले में पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनमें तमिलनाडु, महाराष्ट3, गुजरात, दिल्ली और बिहार जैसे राज्यों से आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. पुलिस ने कई बैंक खातों को फ्रीज किया है. अभी तक पुलिस ने 4 करोड़ से ज्यादा की रकम को फ्रीज कर दिया है और लगभग 1.46 करोड़ रुपए की रिकवरी भी की जा चुकी है.
यह भी पढ़ें- दिलजीत दोसांझ और लुधियाना मेयर को धमकी! ई-मेल में लिखी धमाकों की तारीख; लिखा- बम से उड़ाया जाएगा घर
