राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके में फैक्ट्री मालिक के ऊपर हमला करने वाले नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दोनों को उत्तराखंड के हरिद्वार से गिरफ्तार किया है.

फैक्ट्री मालिक पर चाकू से हमला
राजधानी दिल्ली के शाहदरा में एक फैक्ट्री के अंदर व्यक्ति के ऊपर चाकू से हमला किया गया था. अब इस मामले में पुलिस ने 2 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक शाहदरा के गांधी नगर इलाके में मौजूद एक फैक्ट्री के अंदर एक व्यक्ति के ऊपर पैसों के विवाद को लेकर चाकू से हमला किया गया था. बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना 21 मई की है.
हरिद्वार भाग गए थे आरोपी
पुलिस ने इस मामले में अब 2 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपी मौके से फरार होकर उत्तराखंड पहुंचे थे. पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है. दोनों नाबालिग शिकायतकर्ता 21 मई को दोपहर लगभग 12.30 बजे फैक्ट्री पहुंचे थे. इसी दौरान पैसों के लेकर विवाद शुरू हो गया था.
पैसों के विवाद में किया हमला
पैसों का विवाद कुछ ही समय में हिंसा में बदल गया. बताया जा रहा है कि दोनों नाबालिग आरोपियों ने धारदार हथियार से इस दौरान फैक्ट्री मालिक के ऊपर हमला कर दिया. हमले के बाद आरोपी फरार हो गए थे. हमले के बाद तुरंत ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना तुरंत ही पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई.
सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
पुलिस ने पीड़ित के बयानों को दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी. इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की. जिसके बाद पता लगा कि दोनों नाबालिग हरिद्वार भाग गए हैं. जिसके बाद पुलिस की एक टीम को हरिद्वार भेजा गया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. गिरफ्तार करने के बाद दोनों आरोपियों को दिल्ली लाया गया, जहां उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.
यह भी पढ़ें- गंगाघाट पर मचा कोहराम! गहरे पानी में डूबने से किशोर की मौत; 17 साल की लड़की लापता
