तेलंगाना के संगारेड्डी जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर एक पत्नी ने अपने पति की हत्या अपने प्रेमी संग मिलकर कर दी है. चौंकाने वाली बात तो यह हैं कि महज कुछ महीनों के रिश्ते के लिए पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी है. मृतक की पहचान 42 वर्षीय मुथ्यम रेड्डी निवासी नारायणखेड़ मंडल के गंगापुर गांव के रुप में की गई है.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी पत्नी ने गुमराह करने के लिए 18 तारीख को खेड़ पुलिस स्टेशन में अपने पति के लापता होने का केस दर्ज करवाया था. रिपोर्ट लिखवाते समय उसने दावा किया कि उसका पति अचानक ही कहीं गायब हो गया. हालांकि, पुलिस को आरोपी पत्नी कल्पना पर पहले ही शक हो गया था. जांच में कल्पना के कॉल डिटेट निकाले गए, जिसमें एक व्यक्ति से वह लगातार बातें रखती थी. व्यक्ति का नाम गैनी पंडारी था. पुलिस का शक कॉल डिटेल निलकवाने के बाद से और गहरा हो गया.
पुलिस ने गैनी पंडारी को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की, जिसके बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. साथ ही पूरे मामले को कैसे अंजाम दिया गया उसकी जानकारी भी दी. दरअसल, 12 साल पहले कल्पना की शादी मनूर मंडल से हुई थी. दोनों के दो बच्चे भी है. हालांकि, कुछ महीनों से दोनों के बीच में कल्पना के एक्सट्रा अफेयर को लेकर लड़ाई हो रही थी, जिसके बाद पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर पति को रास्ते से हटाने का फैसला लिया. दोनों की मुलाकाल महज 3 महीने पहले हुई थी. पहले दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की और उसके बाद में गांव के बाहर के इलाके के एक खेत में जेसीबी से गड्ढा खोद कर शव को दफना दिया.
मामले का खुलासा होने के बाद सभी अधिकारियों की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया और पंचनामे के लिए भेजा दया. हालांकि, पुलिस जानने में लगी हैं कि दोनों के अलावा इस मामले में कौन-कौन शामिल था. जांच पूरी हो जाने के बाद में दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा. साथ ही सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या कब हुई और कैसे हुई, इसके बारे में जानकारी जुटाई जाएगी.
ये भी पढ़ें: गंगाघाट पर मचा कोहराम! गहरे पानी में डूबने से किशोर की मौत; 17 साल की लड़की लापता
