प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर अकसर उनके भक्त चिंता में रहते हैं. अभी के समय में तो और उनके भक्तों में दुख की लहर है. दरअसल, प्रेमानंद महाराज ने भक्तों के साथ होने वाले निजी भेट और पदयात्रा को बंद कर दिया है, जिसके वजह से उनके भक्त सोशल मीडिया पर चिंता जाहिर कर रहे हैं. इसी चिंता को देखते हुए प्रेमानंद महाराज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने भक्तों के लिए संदेश दिया है.
आश्रम के सेवादारों ने दी जानकारी
दरअसल, प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गई थी. साथ ही उनकी पदयात्रा जो केली कुंज स्थित आश्रम से शुरू होकर सौभरी कुंड तक होती है उसको भी स्थगित कर दिया गया है. इसकी जानकारी केली कुंज में स्थित आश्रम के सेवादारों द्वारा माइक पर दी गई है. बता दें कि प्रेमानंद महाराज की किडनी 20 साल से खराब है. इसी कारण से उनके भक्त और ज्यादा चिंता में है. अपने भक्तों की चिंता को शांत कराने के लिए प्रेमानंद महाराज ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है.
प्रेमानंद महाराज के शब्द सुन भक्त चिंतित
इंस्टाग्राम पर पोस्ट वीडियो में प्रेमानंद महाराज कहा कि ‘आप लोग बिल्कुल चिंता न करें. हम मिलें न मिलें बोलें न बोलें. हम आप सभी को बहुत प्यार करते हैं. सबको श्री जी की कृपा मिले और सब उनके चरणों तक पहुंच जाए. मैं आप लोगों के सामने आऊं या न आऊं. चिंता बिल्कुल नहीं करें. मेरा उत्थान कैसे होगा. मैं बिना बोले आप सभी के दिमाग में रहूंगा. सब लोग निश्चित रहें. जो जहां जिस भी सेवा में है, उसी सेवा में रहे. बस नाम का जप करते रहे. मैं रहूं या न रहूं. दिखूं या न दिखूं. लेकिन आप सभी का मंगल जरूर होगा. तुम सब का भरण पोष ईष्ट देव के द्वारा होगा. किसी व्यक्ति के द्वारा नहीं होगा. जिस दिन लगे उद्धार किसी व्यक्ति से होगा तो उसे छोड़ देना. आप सभी निर्भय, निश्चिंत होकर भजन करते रहे. हमारा मन होगा बोल देंगे. वरना फिर मौन, एकांत रहेंगे. यह मौन-एकांत हम आपके लिए हैं, अपने लिए नहीं है. हमारे लिए जो होना था, वो हो चुका है. अब जो कुछ हो रहा है, वो आप सबके लिए हो रहा है. खूब प्रसन्न रहो और नापजप करते रहो.’
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड के पूर्व CM भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण से किया गया सम्मानित, CM धामी ने दी शुभकामनाएं
