उत्तर प्रदेश के बरेली में मकान से छज्जा निकालने को लेकर 2 पक्षों में विवाद हो गया. इस दौरान एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. वहीं 2 लोग घायल हुए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

छज्जा डालने को लेकर विवाद
उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. बरेली के मीरगंज थाना के जाम गांव में एक युवक की बुरी तरह से हत्या की गई है. जानकारी के मुताबिक गांव में छज्जा डालने को लेकर विवाद शुरू हुआ था जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. इस दौरान जमकर मारपीट हुई और धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. इस दौरान एक युवक की मौत हो गई है.
विरोध करने पर हुई झड़प
बताया जा रहा है कि इस हिंसक झड़क में एक युवक की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जाम गांव के रहने वाले कुंवरपाल ने बताया कि उनका पड़ोसी अपने मकान के ऊपर से छज्जा निकाल रहा था, इस छज्जे को लेकर उन्होंने विरोध किया जिससे बात बढ़ गई. इस दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उनके भाई के साथ में मारपीट करने लगे. जिससे भाई इंद्रपाल के सिर में गंभीर चोटें आईं.
अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
घायल भाई को थाने ले जाकर व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद आरोपी और भी भड़क गए. कुछ देर बाद आरोपियों ने दोबारा से पीड़ित के घर पहुंचकर एक 22 साल के युवक को निशाना बनाया. आरोपियों ने युवक पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद युवक को बरेली रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई.
2 आरोपी गिरफ्तार
इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया. परिवार का आरोप है कि अगर पुलिस समय से साथ पहुंची और गंभीरता दिखाती तो यह मामला हत्या तक नहीं पहुंचता. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में जानकारी देते हुए एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
यह भी पढे़ं- 16वीं बार जेल से बाहर आया राम रहीम! 30 दिनों की फिर मिली पैरोल; सिरसा आश्रम के लिए रवाना
