सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को एक बार फिर से पैरोल मिल गई है. इस बार राम रहीम 30 दिनों की पैरोल पर जेल से बाहर आया है. यह उसकी इस साल में दूसरी पैरोल है. इससे पहले भी उसे पैरोल मिल चुकी है.

राम रहीम को फिर मिली पैरोल
रोहतक की सुनारिया जेल में साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर से पैरोल दी गई है. आपको बता दें कि इस बार राम रहीम को 30 दिनों के लिए पैरोल दी गई है. सुबह लगभग 7 बजे के आसपास सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम कड़ी सुरक्षा के बीच में सिरसा आश्रम के लिए रवाना हुआ है. आपको बता दें कि यह इस साल में राम रहीम की दूसरी पैरोल है.
15 बार मिल चुकी पैरोल
आपको बता दें कि गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर से पैरोल मिल गई है, इससे पहले उसे 15 बार पैरोल मिल चुकी है और अब यह उसकी 16वीं पैरोल है. आपको बता दें कि अभी तक राम रहीम को सजा के 3,193 दिन हो चुके हैं, जिनमें से 406 दिन उसने जेल से बाहर बिताए हैं. गुरमीत राम रहीम सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा है.
रेप मामले में दोषी
साल 2017 में राम रहीम को एक स्पेशल CBI कोर्ट ने 2 महिला शिष्यों के साथ में रेप करने के मामले में दोषी ठहराया था. जिसके बाद उसे 2 हत्याकांड में भी दोषी ठहराया गया था. साल 2019 में पत्रकार राम चंदर छत्रपति के हत्याकांड के लिए राम रहीम को उम्रकैद की सजा मिली थी. साल 2021 में डेरा मैनेजर रंजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने के लिए भी उसे सजा मिली थी.
इससे पहले मिली थी 40 दिनों की पैरोल
हालांकि साल 2024 में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने साल 2024 में उसे रंजीत सिंह और साल 2026 में पत्रकार राम चंदर हत्याकांड से बरी कर दिया. आपको बता दें कि इसी साल जनवरी में भी राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल मिली थी, जिसके तहत वह जेल से बाहर आया था. अब एक बार फिर से राम रहीम को 30 दिनों के लिए पैरोल मिल गई है और वह सिरसा आश्रम के लिए रवाना हो गया है.
यह भी पढ़ें- जनगणना बनी खूनी विवाद की वजह! अधिकारियों को घर लाने पर पड़ोसी को मारी गोली; गिरफ्तार
