मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है. जहां एक हिंदू पोर्स कॉलोनी में रविवार देर शाम नाम पूछकर मुस्लिम चाचा भतीजे की उस समय स्थानीय लोगों ने बेरहम पिटाई कर दी. खून से लथपथ पर दोनों चाचा भतीजे की वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने चाचा भतीजे को हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.
चाचा भतीजे को पीटा
दरअसल रविवार देर शाम नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित वसुंधरा कॉलोनी में मुस्लिम चाचा भतीजे आमिर मलिक और जावेद की स्थानीय लोगों ने नाम पूछ कर उस समय पिटाई कर दी जब वह कॉलोनी निवासी किसी व्यक्ति के बुलाने पर कपड़ा बेचने के लिए वहां पहुंचे थे. लेकिन समय ज्यादा हो जाने के कारण स्थानीय लोगों ने उन्हें संदिग्ध मानते हुए उनकी जबरदस्त पिटाई कर दी थी. बताया जा रहा है कि दोनों चाचा भतीजे फेरी कर कपड़ा बेचने का काम करते हैं.
फेरी लगाकर बेच रहे थे कपड़ा
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लहू लुहान दोनों चाचा भतीजे को हिरासत में लेकर उपचार के लिए जहां अस्पताल में भर्ती कराया तो वही आलाधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में ये जानकारी मिली है कि दोनों फेरी कर कपड़ा बेचने का काम करते हैं और उनका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड भी नहीं है फिर भी पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से अपनी जांच पड़ताल कर रही है.
पुलिस मामले की जांच में जुटी
इस पूरे प्रकरण का संज्ञान लेते हुए नई मंडी पुलिस ने उन दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है और उनसे अग्रिम जानकारी की जा रही है. उनके खिलाफ कोई क्रिमिनल हिस्ट्री नहीं है. ये कपड़े की फैरी करने वाले व्यापारी ही हैं फिलहाल वसुंधरा कॉलोनी के लोग भी मौजूद हैं. उन से तहरीर प्राप्त किया जा रहा है. प्राप्त होने पर अग्रिम कारवाही की जाएगी.
