उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पत्नी के ससुराल वापस न आने के कारण एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. महिला अपने मायके में रहने लगी थी और पति के कई बार कहने पर भी वह ससुराल वापस नहीं आ रही थी.

पत्नी के न आने पर की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां पत्नी से ससुराल वापस न आने के कारण परेशान व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला बिजनौर के कोतवाली शहर थाने के दारानगर का है. यहां एक व्यक्ति ने पत्नी की जिद से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है.
कश्मीर में काम करता था मृतक
जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान इंतजार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि वह कश्मीर में सैलून में काम करता था. इंतजार की पत्नी फातिमा अपने 3 बच्चों के साथ दारानगर में मौजूद घर में परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ में रहती थी. बताया जा रहा है कि 2 महीने पहले व्यक्ति अपने ससुर की मौत होने के बाद कश्मीर से वापस लौटा था.
मायके में रह रही थी पत्नी
व्यक्ति जब घर वापस लौटा, तो उसे पता लगा कि फातिमा बच्चों को ससुराल में छोड़कर अपने मायके में रह रही है. व्यक्ति के साथ उसकी 8 साल और 5 साल की 2 बेटियां और एक 6 महीने का बच्चा भी फातिमा के बिना परेशान हो रहा था. इस दौरान इंतजार ने अपनी पत्नी फातिमा से कई बार उसके साथ घर चलने के लिए कहा था. पति के कहने पर फातिमा हर बार साथ जाने से मना कर देती थी.
टूटकर पंखे से लगाई फांसी
महिला का आरोप था कि ससुराल में उसे खर्च के लिए पैसे नहीं मिलते हैं. इंतजार के कई बार महिला अपने ससुराल वापस आने को तैयार नहीं हुई, जिससे इंतजार टूट गया और वह गुमसुम सा रहने लगा. जिसके बाद सोमवार को उसकी 8 साल की बेटी जब चाय लेकर कमरे में गई तो इंतजार का शव पंखे से लटका हुआ था. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले में जांच कर रही है.
यह भी पढे़ं- बीकानेर में अमित शाह का सुरक्षा मंत्र! BSF को दिया संदेश; बोले- बॉर्डर के 50 किमी तक रखनी होगी नजर
