केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीकानेर के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर BSF की सांचू पोस्ट पर पहुचकर प्रहरी सम्मेलन को संबोधित किया है. उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर फोर लेयर सुरक्षा ग्रिड को तैयार करेंगे.

बीकानेर के दौरे पर अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समय बीकानेर के दौरे पर हैं. उन्होंने इस दौरान मंगलवार को बीकानेर के सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया है. इस दौरान उन्होंने BSF के जवानों के बातचीत की है. उन्होंने कहा कि BSF को अपनी परंपरागत ड्यूटी से आगे बढ़कर अब सुरक्षा के नए आयामों पर काम करना होगा. आपको बता दें कि अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर BSF की सांचू पोस्ट पर पहुचकर प्रहरी सम्मेलन को संबोधित किया है.
50 किमी तक रखनी होगी नजर
सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि BSF 50 किमी तक असामान्य गतिविधियों पर नजर रखें. उन्होंने कहा कि असामान्य गतिविधियों पर नजर रखें की जिम्मेदारी है कि सीमा से लगे हुए 50 किमी के गांवों में होने वाले किसी भी तरह के अवैध निर्माण की जानकारी प्रशासन को दे. इस दौरान उन्होंने कहा कि सीमा पर निगरानी रखना पर्याप्त नहीं है, बल्कि सीमा से 50 किमी तक की सुरक्षा के ऊपर ध्यान देना होगा.
फोर लेयर सिक्योरिटी ग्रिड करेंगे तैयार
इस दौरान उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों की आबादी में अगर अस्वाभाविक बदलाव दिखे, तो तुरंत ही राज्य सरकार को सतर्क किया जाए. उन्होंने कहा कि सरकार अगले 6 महीनों में ड्रोन रोधी सिस्टम को लगाने की शुरुआत करने वाली है. इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि BSF, सेना, नागरिकों और राज्य सरकार मिलकर फोर लेयर सुरक्षा ग्रिड को तैयार करेंगे. इसे सिर्फ फोर लेयर सिक्योरिटी नहीं, बल्कि साझा जिम्मेदारी वाला सुरक्षा मॉडल माना जाएगा.
अंदर के तत्वों पर नजर रखना जरूरी- शाह
आपको बता दें कि बीकानेर के दौरे के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने BSF की सांचू पोस्ट पर पहुचकर प्रहरी सम्मेलन को संबोधित किया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि सीमा के खतरों के साथ हमें उन तत्वों पर भी नगर रखनी जरूरी है, जिनका इस्तेमाल दुश्मन ताकतें करती हैं. अमित शाह ने कहा कि हम सब मिलकर फोर लेयर सुरक्षा ग्रिड को तैयार करेंगे.
यह भी पढे़ं- 30 हजार के लिए कत्ल! यमुनानगर के हत्याकांड को पुलिस ने सुलझाया; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
