बिहार में मधुबनी रेलवे स्टेशन की एक ट्रेन की बोगी में आग लग गई है. बता दें कि 28 मई दिन गुरुवार को ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 3 पर खड़ी थी. इसी दौरान उधना एक्सप्रेस, गाड़ी नंबर 22563 की बोगी 154788 पर आग लग गई थी. आग इतनी भयावह थी कि पूरी बोगी जलकर राख हो गई. हालांकि, अच्छी बात यह रही कि ट्रेन में उस समय कोई मौजूद नहीं थी. हालांकि, आग के लगने की वजह से कोच के अंदर की सीटें भी जलकर राख हो गई.
अग्निशमन टीम ने तुरंत एक्शन लिया
मामले की जानकारी मिलते ही, सुरक्षाकर्मी, अधिकारी और अग्निशमन की टीम भी पहुंची. अग्निशमन दलों ने तुरंत एक्शन लेते हुए आग को फैलने से रोका. सही समय पर एक्शन लेने की वजह से आग केवल एक बोगी में ही लगी. थोड़ी सी भी चूक से आग अन्य बोगी में फैल सकती थी.
पहले भी बोगी जलकर हुई राख
हालांकि, किसी भी की जान न जाने की वजह बोगी का खाली होना है. दरअसल, यह ट्रेन जयनगर से मधुबनी आती है. इस प्लेटफार्म पर खाली बोगियां लगी होती है. जैसे ही इसके खुलने का समय होता है यह मधुबनी से चलकर जयनगर चली जाती है. आग लगने की सूचना मिलते ही समस्तीपुर के मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा भी मौके पर पहुंचे. बोगी का निरीक्षण किया जा रहा है. दरअसल, यह पहली बार नहीं है. इससे पहले भी करीब 3 साल पहले बोगी में आग लगने का मामला आ चुका है.
चूक के पीछे की वजह नहीं पता
ज्योति प्रकाश ने बताया कि अभी तक मामले की जांच की जा रही है. हालांकि, चूक कब हुई इसका कारण सामने नहीं आ रही है. जांच के बाद ही आगे की जानकारी दी जा सकती है.
ये भी पढे़ं: राजौरी के घने जंगलों में आतंकियों की खबर! सेना का बड़ा ऑपरेशन जारी; हेलिकॉप्टर और ड्रोन से हो रही निगरानी
