अमेरिकी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अमेरिकी व्यक्ति भारतीय कपल के साथ गलत व्यवहार कर रहा है. व्यक्ति कपल को देश छोड़ने की धमकी भी देता है.

अमेरिकी में भारतीयों से गलत व्यवहार
इस समय सोशल मीडिया पर अमेरिका का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक अमेरिकी व्यक्ति भारतीय कपल के साथ में बिना किसी वजह के गलत व्यवहार कर रहा है. आपको बता दें कि वायरल हो रहे वीडियो में अमेरिकी व्यक्ति की नस्लवाद की सोच बिल्कुल साफ दिखाई दे रही है. अब इस वीडियो को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
देश छोड़ने की धमकी
लोग इस वीडियो पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. इस वायरल वीडियो में कार के अंदर बैठा हुआ एक व्यक्ति भारत के रहने वाले कपल से पूछता है कि क्या वे भारत के हैं. जब उनके सवाल पर कपल हां बोलता है, तो अमेरिकी व्यक्ति उन्हें देश छोड़ने के लिए धमकी भी देता है. आपको बता दें कि अभी तक यह सामने नहीं आया है कि वायरल वीडियो अमेरिका के किस जगह का है.
भारत, अमेरिका से बेहतर है क्या?
इस वीडियो के सामने आने के बाद अमेरिका में रह रहे दूसरे प्रवासियों के एक्सपीरियंस और वहां रहने वाले दूसरे देशों के लोगों के लिए नफरत को बताने के लिए काफी है. वीडियो में अमेरिकी व्यक्ति पूछता है कि भारत, अमेरिका से बेहतर है क्या? जिसपर भारतीय व्यक्ति बिना बात को बढ़ाए जवाब देता है कि दोनों जगहों पर अच्छी और बुरी दोनों ही तरह की चीजें हैं.
भारतीय व्यक्ति ने कहा कि उसका परिवार भारत में रहता है, जिसपर अमेरिकी व्यक्ति कहता है कि अगर भारत इतना अच्छा है तो तुम लोग अमेरिका में क्यों हो. जिसके बाद कपल ने बताया कि वे देश घूमने आए हैं. जिसपर व्यक्ति कहता है कि हमें तुम लोग यहां नहीं चाहिए, तुम्हें अपने घर पर जाना होगा. मेरे देश से दफा हो जाओ.
यह भी पढे़ं- राजौरी के घने जंगलों में आतंकियों की खबर! सेना का बड़ा ऑपरेशन जारी; हेलिकॉप्टर और ड्रोन से हो रही निगरानी
