बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा दौरे के दौरान 138 करोड़ की 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है. इन विकास योजनाओं में 17 का लोकार्पण और 9 योजनाओं का शिलान्यास किया गया है.

पुष्कर सिंह धामी की बड़ी सौगात
उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार लगातार राज्य के लिए काम कर रही है. बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा के दौरे पर पहुंचे और यहां उन्होंने सोबन सिंह जीना कुमाऊं विश्वविद्यालय के नए प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास का लोकार्पण किया था. इस दौरान सीएम धामी ने अल्मोड़ा जिले की लगभग 138.09 करोड़ रुपए की लागत की 26 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.
17 का लोकार्पण और 9 का शिलान्यास
आपको बता दें कि इन 26 योजनाओं में से 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का शिलान्यास किया गया है. जानकारी के मुताबिक आवास विकास विभाग की तरफ से अल्मोड़ा में भैरव मंदिर, केमू स्टेशन और सीआईसी क्षेत्र की 3 पार्किंग योजनाओं का सीएम धामी ने लोकार्पण किया. ये योजनाएं लगभग 11 करोड़ रुपए की लागत से बनी हैं और इसने नगर में पार्किंग की सुविधा बढ़ने यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है.
पेयजल और सड़क योजना
साथ ही पेजल विभाग की 2 योजनाओं के माध्यम से 19 राजस्व गांवों में पेयजल की सुविधा दी गई है. साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 3 सड़क योजनाओं का भी लोकार्पण किया गया है. इसी दौरान सिंचाई विभाग की 4 योजनाओं के तहत भी चौखुटिया और स्याल्दे क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का लोकार्पण किया गया है. इसी के साथ गोबिंदपुर दौलाघट में मिनी बैराज और दन्या बाजार में मौजूद सैम देवता मंदिर के सौंदर्यीकरण कामों का भी लोकार्पण किया गया है.
पढ़ाई के मामले में तेजी से काम
सीएम धामी ने लोक निर्माण की 7 योजनाओं के तहत कई मोटर मार्गों के डामरीकरण, सुधार और मरम्मत कार्यों का शिलान्यास भी किया है. साथ ही सारकोट स्कूल में सुविधाओं के लिए विकास कार्य का लोकार्पण किया गया और चौखुटिया के महाकालेश्वर स्कूल में नई क्लासों के निर्माण का शिलान्यास किया गया है. आपको बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा में चिकित्साधिकारियों के लिए ट्रांजिट हॉस्टल निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया है. इसी के साथ राजकीय पॉलिटेक्निक अल्मोड़ा में छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े हुए कामों को भी शुरू किया गया है.
यह भी पढ़ें- ‘मेरे देश से दफा हो जाओ…’, अमेरिका में भारतीय कपल से शर्मनाक व्यवहार; वायरल हुआ VIDEO
