उत्तराखंड के हरिद्वार में यूपी के 4 युवकों ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया. पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया. हालांकि चालान काटने और माफी मांगने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया.

हरिद्वार में युवकों का उत्पात
उत्तराखंड के हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के 4 युवकों ने शराब के नशे में महिलाओं के साथ बदतमीजी की. युवकों ने हर की पौड़ी पर स्नान के दौरान अश्लील हरकतें की, जिससे स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बना लिया. मामले में एक्शन लेते हुए उत्तराखंड पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया. हालांकि माफी मांगने और चालान काटने के बाद युवकों को छोड़ दिया गया.
गंगा घाट पर महिलाओं से छेड़खानी
जानकारी के मुताबिक पूरी घटना बुधवार शाम की है. इस दौरान बागपत के रहने वाले 4 युवकों ने मुख्य बाजार और गंगा घाट पर नशे की हालत में राहगीरों और महिलाओं के साथ छेड़खानी की. इन सभी युवकों ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को परेशान किया और माहौल को खराब किया. इस मामले का किसी स्थानीय ने वीडियो बना लिया और मामले की सूचना पर हर की पौड़ी पुलिस पहुंच गई.
आपस में कर रहे थे अश्लील हरकतें
पुलिस ने चारों युवकों को गंगा में स्नान करते समय हिरासत में ले लिया. बाजार में उत्पाद मचाने के बाद ये चारों युवक हर की पौड़ी गंगा घाट पर पहुंच गए और वहां यात्रियों को हटाकर खुद गंगा में कूद गए. इस दौरान वे आपस में बेहद अश्लील हरकतें कर रहे थे. मामले की सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और इन युवकों को हिरासत में ले लिया.
मामले में जांच करने पर पता लगा कि युवक बागपत के रहने वाले हैं और शराब के नशे में धुत थे. इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया और उन्हें चेतावनी दी. हालांकि जेल न भेजते हुए उन्हें माफी मांगने और चालान काटने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया.
यह भी पढ़ें- BJP ने बदले 4 प्रदेश अध्यक्ष! दिल्ली में हो गया फेरबदल; जानें किसके हाथों में राज्यों की कमान
