पटना के मीठापुर में स्थित कांताराम से रिशु श्री को SVU द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है. 27 मई 2026 दिन रविवार को सुबह से रात तक रेड चलाई गई, जिसके बाद SVU की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के लिए टीम रिशु श्री को SVU कार्यालय लेकर गई है. बता दें कि काफी समय से लोगों के बीच में यह चर्चा का विषय बना हुआ था. हालांकि, आखिरकार वह पकड़ में आ गया है.
कई गहने और जेवरात बरामद
बता दें कि रेड के समय में रिशु श्री के घर से करीब 2 करोड़ के गहने बरामद किए गए है. साथ ही 2 लाख 50 हजार की नकदी को भी जब्त किया गया है. जानकारी के अनुसार, आरोपी सरकारी टेंडरों में हेराफेरी करता था. उसके बाद में IAS अधिकारियों को विदेश ट्रिप पर भेजा करता था. ऐसे में संभावना हैं कि एक की गिरफ्तारी से अन्य अफसर भी चपेट में जाए. बरामद किए गए गहनों मे हीरे, सोना और चांदी के मंहगे और भारी जेवरात है.
अधिकारियों संग मिलकर करता था खेल
दरअसल, ठेकेदार रिशु बड़े-बड़े अफसरों के संग मिलकर इस अपराध को अंजाम देता था. अफसरों के साथ मिलकर वह बड़े-बड़े टेंडर प्रकिया में खेल किया करता था. करीब 8 से 9 प्रतिशत कमीशन खाकर वह टेंडर को मैंनेज किया करता था. विशेष न्यायाधीश निगरानी पटना से मिली तालाशी वारंट के बाद में जक्कनपुर थाना के मीठापुर आवासीय परिसर में तालाशी की जा रही है. आरोपी पर PMLA एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पिछले साल भी ED ने रिशु श्री के पटना समेत 9 जगह पर छापेमारी करी थी. उस समय भी उसके ठिकानों से करोड़ों रुपये बरामद हुए थे. उसन कई अधिकारियों से कमीशन खाकर ठेके हासिल किए थे.
ये भी पढ़ें: BJP ने बदले 4 प्रदेश अध्यक्ष! दिल्ली में हो गया फेरबदल; जानें किसके हाथों में राज्यों की कमान
