हैदराबाद में रेलवे पुलिस ने हवाला नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने मुंबई से आ रही ट्रेन से भारी मात्रा में कैश बरामद किया है. पुलिस ने 1 करोड़ से ज्यादा की नकदी पकड़ी है.

ट्रेन से भारी कैश बरामद
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के एक अजीब मामला सामने आया है. यहां सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हवाला नेटवर्क के खिलाफ सफलता मिली है. पुलिस ने मुंबई से आ रही देवगिरी एक्सप्रेस ट्रेन से भारी कैश बरामद किया है. सबसे हैरानी की बात यह है कि इस खेप को ठिकाने लगाने के लिए व्यक्ति को सिर्फ 5 हजार रुपए का लालच दिया गया था.
संदिग्ध हरकतों से हुई पूछताछ
जानकारी के मुताबिक बोलारम और मलकाजगिरि रेलवे स्टेशनों के बीच रेलवे पुलिस की टीमें रूटीन चेकिंग अभियान पर थीं. इस दौरान ट्रेन के एक कोच में सफर कर रहे एक 40 साल के यात्री को संदिग्ध गतिविधियों के चलते पुलिस ने उसे रोका और उसके बैग की तलाशी ली. तलाशी लेने के दौरान युवक के बैग में कपड़ों की जगह पर भारी संख्या में नोटों की गड्डियां बरामद हुईं.
बैग से निकला कैश
पुलिस ने इस दौरान व्यक्ति के पास से 1 करोड़ 22 लाख 70 हजार रुपए बरामद किए हैं. इस दौरान आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह महाराष्ट्र के अमरावती जिले का रहने वाला है. व्यक्ति ने बताया कि मुंबई के एक ज्वेलरी कारोबारी ने उसे यह पैसे सौंपकर सिकंदराबाद पहुंचाने को बोला था. व्यक्ति सिकंदराबाद के मोंडा मार्केट में एक दूसरे ज्वेलरी कारोबारी को पैसे देने जा रहा था.
पुलिस ने कब्ज की नगदी
व्यक्ति ने बताया कि पैसे डिलीवरी करने के बदले उसे 5 हजार रुपए मिलने थे. जब पुलिस ने पैसों से जुड़े डॉक्यूमेंट्स मांगे तो वह नहीं दे सका. जिसके कारण पुलिस ने पैसों को जब्त कर लिया. पुलिस ने बताया कि ज्वेलरी कारोबार की आड़ में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी और हवाला के जरिए मोटी रकम को इधर से उधर भेजा जा रहा था. फिलहाल पुलिस इस सिंडिकेट के मुख्य सरगनाओं तक पहुंचने के लिए जांच कर रही है.
यह भी पढे़ं- हरिद्वार में शराबी युवकों का हंगामा! राहगीरों और महिलाओं से छेड़खानी; पुलिस ने हिरासत में लिया
