राजस्थान के जयपुर में एक युवती के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. हालांकि, चौंकाने वाली बात तो यह हैं कि युवकों ने इस मामले को सरेआम अंजाम दिया है. साथ ही मामले को वारदात देने के तरीके से लग रहा हैं कि आरोपियों ने पहले भी इस वारदात को अंजाम दिया है. सभी तीन आरोपियों और होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है.
वीडियो वायरल की धमकी
मामला 23 मई के दिन अंजाम दिया गया है लेकिन इसके पूरे पेंच अब खुल रहे हैं. दरअसल, 23 मई के दिन युवती अपने एक परिचिक युवक के संग में सीकर रोड पर स्थित मंदिर के दर्शन कर लौट रही थी. इसी बीच कुछ युवक आए और दोनों को रोक लिया. आरोपियों ने दोनों को डराने धमकाने की कोशिश की. साथ ही उनका वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी.
आरोपी फरार
आरोपियों ने कहा कि उनके पास उनका पर्सनल वीडियो हैं, जिसे वह सोशल मीडिया पर डाल देंगे. इतना बोलने के बाद आरोपियों ने युवक को पकड़ कर उसके हाथ पैरों को बांध दिया और जमकर मारपीट की. वहीं, युवती को सुनसान इलाके में लेकर चले गए. जहां पर युवती के संग में गैंगरेप को अंजाम दिया गया. मामले को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए.
पुराने रिकार्ड को खंगाला
हालांकि, किसी तरह पीड़िता और परिचित युवक ने हौसला बनाया और पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई. मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. लगातार छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही उनके पुराने रिकार्ड को भी खंगाला जा रहा है.
ये भी पढ़ें: Twisha Sharma: आज हो सकती है गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी! कोर्ट ने लगाए आरोप, निचली अदालत ने गंभीरता नहीं दिखाई
