अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड टंप की बेटी टिफनी ट्रंप शनिवार को आगरा पहुंची. इस दौरान उन्होंने अपने पति के साथ ताजमहल घूमा है. उन्होंने ताजमहल का दीदार करते हुए फोटो भी खिचवाए हैं.

आगरा पहुंची डोना्ल्ड ट्रंप की बेटी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड टंप की बेटी भारत यात्रा पर आई हुई हैं. इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप शनिवार को आगरा पहुंची हैं. जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह के समय टिफनी ट्रंप ने आगरा पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध ताजमहल को घूमा है,. आपको बता दें कि ताजमहल को घूमने के लिए रविवार को उनका कार्यक्रम निर्धारित किया गया था.
ताजमहल का किया दीदार
टिफनी ट्रंप तय किए गए प्रोटेकॉल से पहले ही आगरा पहुंच गईं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन के बीच हलचल बढ़ गई. वे अपने तय किए गए समय रविवार से पहले ही शनिवार को सुबह के समय आगरा पहुंच गईं और उन्होंने ताजमहल का दीदार किया है. आपको बता दें कि शनिवार को सुबह लगभग 9.45 बजे टिफनी का चर्टर्ड विमान खेरिया हवाई अड्डे पर लैंड हुआ था.
पति और कई लोग साथ में
हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद टिफनी ट्रंप सीधे ताजमहल के लिए रवाना हो गईं. जिसके बाद सुबह लगभग 11.50 बजे वे ताजमहल परिसर में पहुंच गईं. इस दौरान उनके साथ में टिफनी ट्रंप के पति माइकल बुलोस, रिश्तेदार और सगे संबंधियों के अलावा अमेरिकी राजदूत सर्जियो गौर भी आगरा में ताजमहल देखने के लिए पहुंचे थे. उन्होंने शनिवार को ताजमहल का दीदार किया है.
1 घंटे परिसर में रहीं
इस दौरान टिफनी ट्रंप ने ताजमहल घूमते हुए फोटो भी खिचवाए हैं. उन्होंने लगभग एक घंटे तक ताजमहल परिसर में समय बिताया और सभी ऐतिहासिक धरोहरों को काफी करीब से देखा. आपको बता दें कि दौरे को देखते हुए ताजमहल परिसर और पूरे रूट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. इस दौरान प्रशासन, पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर थीं. आपको बता दें कि 6 साल बाद ट्रंप परिवार का कोई सदस्य ताजमहल देखने के लिए पहुंचा है.
यह भी पढ़ें- फंदे से लटका मिला महिला का शव, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप; मामले की जांच में जुटी पुलिस
