उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक महिला का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला है. जिसके बाद महिला के भाई ने गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

फंदे से लटा मिला महिला का शव
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर महिला के शव को बाहर निकाला है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
साल 2019 में हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र के पिपरसड गांव की है. यहां एक महिला का शव फंदे से लटा हुआ मिला है. मृत महिला की पहचान 25 साल की निशु के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि निशु की शादी साल 2019 में पिपरसड के रहने वाले पवन राजपूत से हुई थी. शादी के बाद दोनों के 2 छोटे बच्चे भी हैं. बताया जा रहा है कि पति जब बाहर से घर पर वापस लौटा तो कमरे का दरवाजा बंद था.
मौके पर पहुंची पुलिस
व्यक्ति ने जब खिड़की से देखा तो निशु दुपट्टे से लटकी हुई थी. जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. मौके पर पुलिस पहुंच गई और लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा और शव को नीचे उतारा. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. वहीं मृत महिला के भाई ने गंभीर आरोप लगाए हैं. मृतका के भाई के मुताबिक शादी के बाद से ही उनकी बहन को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था.
मृतका के भाई के गंभीर आरोप
मृतका के भाई ने बताया कि ससुराल वाले 5 लाख रुपए के लिए मांग कर रहा था. अंकित के मुताबिक हत्या करके इसे सुसाइड का रूप दिया जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
यह भी पढे़ं- गंगा के तेज बहाव में आए 2 पर्यटक, मेरठ से गए थे ऋषिकेश घूमने; सर्च ऑपरेशन जारी
