दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है. इस दौरान लगभग 150 अवैध मकानों को गिराया जाना है. इलाके में बारी मात्रा में सुरक्षा बल तैनात हैं.

शालीमार बाग में बुलडोजर कार्रवाई
राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है. शालीमार बाग इलाके के शालीमार गांव में बुलडोजर कार्रवाई शुरू हुई है. जानकारी के मुताबिक इलाके में लगभग 150 अवैध मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी. यहां रहने वाले लोगों को 30 मई तक के लिए समय दिया गया था. जिसके बाद अब इन मकानों को गिराया जाना शुरू हो गया है.
30 मीटर तक के मकानों पर कार्रवाई
आपको बता दें कि यह कार्रवाई मैक्स हॉस्पिटल और मेन रोड को चौड़ा करने के लिए हो रही है. इस कार्रवाई के तहत 30 मीटर तक के अवैध निर्माणों को हटाया जाएगा. कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी मात्रा में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए और कार्रवाई के दौरान किसी भी बवाल से बचने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है.
भारी मात्रा में जवानों की तैनाती
इलाके में कार्रवाई के दौरान हिंसा से बचने के लिए और किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए CRPF के लगभग 600 जवान, RPF के लगभग 400 जवान CRPF की लगभग 200 महिला कमांडो के साथ दिल्ली पुलिस के 1,000 से ज्यादा जवान और 50 से ज्यादा इंस्पेक्टरों के साथ 15 ACP को तैनात किया गया है. इस तरह से भारी तैनाती किसी भी तरह की हिंसा और असुविधा से बचने के लिए की गई है. आपको बता दें कि इलाके में लगभग 150 अवैध मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की जानी है.
यह भी पढ़ें- लड़की को बचाने के लिए नदी में कूदे! 5 लोग तेज धार में हो गए लापता; लड़की सुरक्षित
