राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में प्रशासन ने भारी सुरक्षा और अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी के बीच रात से ही बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है. यहां सड़क चौड़ीकरण को लेकर कार्रवाई की जा रही है.

अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू
राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है. इलाके में भारी सुरक्षा और अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी के बीच रात से ही बुलडोजर कार्रवाई लगातार जारी है. आपको बता दें कि प्रशासन ने सड़क चौड़ीकरण के लिए 150 अवैध मकानों पर कार्रवाई शुरू की है. इस कार्रवाई के दौरान मौके पर कई जिलों के अधिकारी मौजूद रहे हैं.
कई अधिकारी मौजूद
जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई प्रशासन द्वारा दिए गए नोटिस का समय समाप्त होने के बाद की जा रही है. इस कार्रवाई को लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जैसे डीसीपी और एसीपी लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं. साथ ही कई जिलों के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं. इस कार्रवाई में आम आदमी पार्टी की पूर्व विधायक वंदना कुमारी का कार्यालय भी शामिल है.
सड़क चौड़ीकरण के लिए कार्रवाई
आपको बता दें कि मास्टर प्लान के मुताबिक यह सड़क 30 मीटर चौड़ी होनी चाहिए थी, लेकिन अतिक्रमण के कारण ऐसा नहीं हो पाया. सड़क किनारे बड़ी संख्या में अवैध निर्माणों के कारण क्षेत्र में जाम और जलभराव की समस्या बनी रहती थी. आपको बता दें कि अब प्रशासन सड़क चौड़ीकरण को लेकर यहां अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है. इस दौरान 150 अवैध अतिक्रमण वाले मकानों पर कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें- आरसीबी ने फिर रचा इतिहास, लेकिन मैच के बीच में जब गिरे 3 विकेट तो थम गई थीं फैंस की सांसें…
