केंद्र सरकार ने मणिपुर में सुरक्षा चुनौतियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. गृह मंत्रालय ने मणिपुर में CRPF की विशेष कोबरा बटालियन की 2 यूनिटों को तैनात करने के लिए मंजूरी दे दी है.

मणिपुर में तैनात होंगी कोबरा बटालियन
मणिपुर में हिंसा लगातार जारी है और सुरक्षा की चुनौतियां बेहद ज्यादा हैं. अब इसी बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. जानकारी के मुताबिक गृह मंत्रालय ने मणिपुर में CRPF की विशेष कोबरा बटालियन की 2 यूनिटों को तैनात करने के लिए मंजूरी दे दी है. आपको बता दें कि गृह मंत्रालय मई 2023 में हिंसा के शुरू होने के बाद पहली बार कोबरा बटालियन को मणिपुर भेज रहा है.
गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी
जानकारी के मुताबिक एक बटालियन को असम से और एक बटालियन को पश्चिम बंगाल से मणिपुर में भेजा जाएगा. आपको बता दें कि गृह मंत्रालय ने CRPF के प्रस्ताव पर विचार करने के बाद में इस तैनाती को लेकर मंजूरी दी है. मणिपुर के जंगल वाले इलाकों में सुरक्षा अभियान चलाने के लिए कोबरा बटालियन काफी मददगार साबित होगी. अब मणिपुर में कोबरा बटालियन की 2 यूनिट तैनात की जाएंगी.
साल 2008 में हुआ था गठन
आपको बता दें कि कोबरा यानी कमांडो बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन को साल 2008 में गठित किया गया था. यह बटालियन CRPF की एक विशेष। कमांडो इकाई है. कोबरा बटालियन को जंगल युद्ध, गुरिल्ला ऑपरेशन और खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई और कठिन इलाकों में ऑपरेशन चलाने के लिए ट्रेन किया जाता है. अब इन बटालियन को मणिपुर में तैनात किया जाएगा.
असम और पश्चिम बंगाल से होगी तैनाती
बताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय की मंजूरी के मुताबिक पश्चिम बंगाल से CoBRA की 207वीं और असम ने 210वीं बटालियन को मणिपुर में तैनात किया जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि इन यूनिटों के आने वाले हफ्तों में मणिपुर में पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. मणिपुर में पहुंचने के बाद कोबरा बटालियन यहां हिंसा में शामिल हथियारबंद गुटों के खिलाफ टार्गेट ऑपरेशन चलाएंगी.
यह भी पढ़ें- ओडिशा के सीएम आवास के बाहर बवाल! प्रदर्शन के दौरान 2 महिलाओं ने खाया जहर; प्रशासन में मचा हड़कंप
