गुजरात के सूरत जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. दरअसल, मंगलवार के दिन पर धुलिया हाईवे पर दो बसों के बीच में भीषण टक्कर हो गई है, जिसके कारण 6 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, बस में भयावह आग लग गई.
मरने वालों की संख्या में होगा इजाफा
मामले की जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र डिपो की बस धुलिया से निकली थी. उसके बाद वह नवापुर होते हुए सूरत की ओर रवाना हुई थी. हालांकि, उवा-मानेकपोर गांव के बीच में दोनों बसों के बीच में टक्कर हो गई, जिसके कारण इतना भयानक हादसा हुआ. मामले की सूचना मिलते ही फायर और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. संभावना जताई जा रही हैं कि मरने वाली लोगों की संख्या बढ़ सकती है.
सूरत और तापी दोनों थाना क्षेत्र के अधिकारी मौके का जायजा लेने के लिए पहुंच चुके हैं. वहीं, इस हादसे के बाद से सड़क पर काफी लंबा जाम लग गया है.
कैसे हुई यह घटना
मामले की जानकारी के अनुसार, पूरा हादसा टैंकर के पलटने की वजह से शुरू हुआ था. दरअसल, उवा गांव के पास के हाईवे पर टैंकर अचानक पलट गई थी. टैंकर के पलटने पर पीछे आ रही तेज रफ्तार बस ने भी स्पीड को कंट्रोल करने की कोशिश की. हालांकि, स्पीड कंट्रोल करने की वजह से स्टीयरिंग से अपना हाथ खो दिया, जिसकी वजह से बस बेकाबू होकर डिवाइडर फांदकर रॉन्ग साइड में चली गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बस तुरंत पलट गई और उसमें आग लग गई. पुलिस और स्थानीय लोगों की टीम मौके की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: किसी को बताया तो छत से फेंक दूंगा… पिता ने अपने ही बच्चे का किया रेप!
