मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बाल संप्रेक्षण गृह से 6 बाल अपचारी फरार हो गए हैं. सभी अपचारियों ने बाथरूम की खिड़की तोड़ी और फिर भाग गए. पुलिस सभी की तलाश में जुट गई है.

रीवा में भाग गए 6 बाल अपचारी
मध्य प्रदेश के रीवा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. रीवा के समान थाना क्षेत्र में मौजूद बाल संप्रेक्षण गृह से 6 बाल अपचारी फरार हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक सभी अपचारियों ने मिलकर बाथरूम की खिड़को को तोड़ दिया और उसके बाद वे सभी फरार हो गए. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस भागे हुए अपचारियों की तलाश में जुट गई है.
सीसीटीवी फुटेज आया सामने
जानकारी के मुताबिक यह घटना मंगलवार की है. एक साथ भागे हुए 6 बाल अपचारियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार जुटी हुई है. इस मामले से जुड़ा हुआ एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में अपचारी भागते हुए नजर आ रहे हैं. घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों और लोकल थाने की पुलिस को इस मामले में जानकारी दी गई है.
बाथरूम की तोड़ी खिड़की
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाला है. फुटेज में दिख रहा है कि बाल अपचारियों ने बेहद शातिराना तरीके से बाथरूम की खिड़की को तोड़ा और फिर वहां से भाग गए. पुलिस ने इन बाल अपचारियों की तलाश को तेज कर दिया है. पुलिस ने कई टीमों को अलग-अलग दिशाओं में भेजा गया है, जिससे भागे हुए अपचारी गिरफ्तार किए जा सकें. शहर में नाकाबंदी करके वाहनों की तलाशी की जा रही है.
पुलिस कर रही तलाश
बताया जा रहा है कि सभी अपचारी गंभीर मामलों में बंद थे, दो मंगलवार को सुबह लगभग 7 से 8 बजे के बीच में बाथरूम की खिड़की तोड़कर भाग निकले हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस फरार हुए अपचारियों की तलाश के लिए सभी संभावित ठिकानों पर तलाशी कर रही है और छापेमारी कर रही है.
यह भी पढ़ें- प्रेमी से कर दी बेटी की शादी! आपत्तिजनक स्थिति में दोनों को पकड़ा; कर दी युवती की हत्या
