बिहार के अररिया में मां और पति ने मिलकर एक नवविवाहिता की हत्या कर दी. मां ने समाज के डर से अपनी बेटी की शादी अपने प्रेमी के साथ कर दी थी. युवती लगातार उनके अवैध संबंधों का विरोध करती थी.

पति और मां ने की युवती की हत्या
बिहार के अररिया से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां आरोप लगा है कि सास और दामाद के बीच अवैध संबंधों में बाधा बन रही नवविवाहिता की हत्या कर दी गई है. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका की मां और उसके पति को गिरफ्तार किया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में जांच को शुरू किया था.
मृतका के पति ने दी पुलिस को सूचना
बताया जा रहा है कि मंगलवार को सुबह के समय मृत महिला के पिता मो. मुद्दसिर ने RS थाना पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी बेटी साजिदा परवीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी. मृतका के पिता ने पुलिस को जानकारी दी कि उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन और दामाद अब्बू नसर के बीच में लगभग 5 सालों से अवैध संबंध चल रहे हैं.
बेची से कर दी प्रेमी की शादी
समाज से बचने के लिए शाइस्ता ने अपनी 16 साल की बेटी की शादी अपने प्रेमी से कर दी थी. बताया जा रहा है कि साजिदा शादी को लेकर तैयार नहीं थी, क्योंकि अब्बू नसर उससे 20 साल बड़ा है. शादी के कुछ महीने बाद दामाद ससुराल आने लगा और अपनी सास के साथ में समय बिताने लगा. पिता ने बताया कि साजिदा ने कई बार अपने पति और मां को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था, जिसको लेकर अक्सर विवाद होते थे.
घटना की रात नहीं थे घर पर
पिता ने बताया कि जिस रात घटना हुई, तो वह घर पर नहीं थे. उनके दामाद और पत्नी ने कहा कि साजिदा की तबीयत खराब हो गई है और उसे डॉक्टर से पास ले जाया गया था. कुछ समय बाद जब मुद्दसिर वापस आए तो देर रात दोनों ने साजिदा की मौत होने की बात कही और शव को दफनाने की बात कहने लगे. जिससे व्यक्ति को शव हुआ और उसके पुलिस को सूचना दी.
पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी
इस मामले में पुलिस ने तुरंत ही कार्रवाई करते हुए मृतका की मां शाइस्ता परवीन और मृतका के पति अब्बू नसर को गिरफ्तार कर लिया. रात में शव दफनाने से रोकने के बाद सुबह होते ही व्यक्ति ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है.
यह भी पढ़ें- कर्नाटक में आज से नया दौर शुरू! शाम को CM पद की शपथ लेंगे DK शिवकुमार; 13 मंत्री हो सकते केबिनेट में शामिल
