कर्नाटक की राजनीति के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है. डीके शिवकुमार आज शाम को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं. उन्हें सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद विधायक दल का नेता चुना गया है.

कर्नाटक में नया दौरा शुरू
कर्नाटक की राजनीति में बड़ा फेरबदल हो चुका है. आज से राज्य में एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है. बीते दिनों कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पद से इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद से डीके शिवकुमार के लिए मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया था. अब आज का दिन कर्नाटक के लिए ऐतिहासिक होने वाला है. आज से राज्य में एक नया दौर शुरू होने वाला है.
डीके शिवकुमार लेंगे सीएम पद की शपथ
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार आज राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम को लगभग 4 बजकर 5 मिनट पर होगा. 64 साल के नेता डीके शिवकुमार लोक भवन रे ग्लास हाउस में शपथ ग्रहण करेंगे. बताया जा रहा है कि राज्यपाल थावरचंद गहलोत उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.
कई मंत्री भी ले सकेत शपथ
जानकारी के मुताबिक डीके शिवकुमार के साथ ही मंत्रिमंडल गठन के पहले चरण में मंत्रियों का एक समूह भी शपथ ले सकता है. हालांकि अभी तक मंत्रियों के नाम को लेकर आखिरी लिस्ट को ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया गया है. सूत्रों की मानें तो डीके की नई सरकार में 13 मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है. आज का दिन कर्नाटक के राजनीति के इतिहास के लिए बेहद खास होने वाला है.
विधायक दल का चुना गया नेता
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पार्टी आलाकमान के निर्देशों के बाद पद को छोड़ दिया था, जिसके कुछ ही दिनों बाद अब डीके शिवकुमार को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. जिसके बाद आज वे शाम लगभग 4.5 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं.
यह भी पढ़ें- सूरत में दर्दनाक सड़क हादसा! आपस में टकराईं 2 सरकारी बसें; 6 यात्रियों की मौत
