Rahul Gandhi Uttarakhand Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज उत्तराखंड में चुनावी शंखनाद करने वाले थे. हालांकि, खराब मौसम के कारण उनका दौरा रद्द कर दिया गया. उन्होंने व्हाट्सएप कॉल से रैली को संबोधित किया गया. राहुल गांधी अल्मोड़ा में जनसभा करेंगे. फिर इसके बाद वह पौड़ी में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद करेंगे. सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी अंकिता भंडारी के घर और कोटद्वार में मोहम्मद दीपक के जिम भी जा सकते हैं, हालांकि इन कार्यक्रमों को पार्टी ने सार्वजनिक नहीं किया है.
अल्मोड़ा में परिवर्तन का शंखनाद
अल्मोड़ा के ऐतिहासिक सिमकनी मैदान में आयोजित होने वाली उनकी जनसभा, जिसे कांग्रेस ने परिवर्तन का शंखनाद नाम दिया है, को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है. कांग्रेस इसे आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपना सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन और चुनावी बिगुल फूंकने की शुरुआत के रूप में देख रही है.
अल्मोड़ा में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना
जनसभा को भव्य बनाने के लिए कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी है. सिमकनी मैदान को पूरी तरह से सजाया गया है और राहुल गांधी के स्वागत के लिए बड़े-बड़े होर्डिंग्स और बैनर लगाए गए हैं. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं तक, सभी पिछले कई दिनों से मैदान में डटे हुए हैं. कांग्रेस का दावा है कि इस रैली में उमड़ने वाली भीड़ राज्य की मौजूदा राजनीतिक हवा का रुख तय करेगी और यह साबित करेगी कि जनता बदलाव के लिए तैयार है. राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो यह रैली कांग्रेस के लिए एक लिटमस टेस्ट की तरह है. एक तरफ राहुल गांधी का संबोधन लोगों के बीच क्या संदेश छोड़ता है, यह महत्वपूर्ण है, तो दूसरी तरफ खराब मौसम के बीच भीड़ का जुटना यह तय करेगा कि कांग्रेस की जमीनी पकड़ कितनी मजबूत है.
मौसम बना सबसे बड़ी चुनौती
रैली की तैयारियों के बीच मौसम का मिजाज कांग्रेस के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है. जनसभा वाले दिन मैदान में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित है. मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी करते हुए दिन में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. स्थानीय नेताओं का कहना है कि कार्यकर्ता और आम जनता राहुल गांधी को सुनने के लिए उत्साहित हैं और हल्की-फुल्की बारिश या ठंड उनके हौसले को कम नहीं कर पाएगी.
ये भी पढ़ें: नवादा में सांप का कहर, कोबरा के डंसने से 10 साल के मासूम की मौत, गांव में दहशत
