बिहार के मधुबनी में 3 जून को एक बड़ा हादसा हो गया है. दरअसल, यहां पर नदी में डूबने की वजह से 5 बच्चों की मौत हो गई है. मामला बिस्फी प्रखंड के पतौना थाना क्षेत्र के खेरवार गांव का है. हादसा दोपहर 2 बजे के करीब में स्नान के दौरान में हुआ है.
स्नान के दौरान हादसा
जानकारी के अनुसार, सभी स्नान के दौरान जेसीबी से बने हुए गहरे गड्ढे में चले गए थे. इसी वजह से पांचों बच्चों की मौत हो गई. स्थानीय लोग पांचों की चीखपुकार सुन मौके पर पहुंचे. हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी. हादसे में दिनेश पंडित की बेटी रिंकी कुमारी और बेटे प्रशांत कुमार की मौत हो गई है. वहीं, नुनु पंडित की बेटी स्नेहा कुमारी, छोटे पंडित की बेटी अभिषेक कुमार और ललित पंडित की बेटी सलोनी कुमारी की मौत हो गई. इस घटना में तीन लड़कियों की और दो लड़कों की मौत हुई है.
प्रशासन पर लगे आरोप
आसपास के लोगों ने बताया कि पुलिस की टीम काफी लेट पहुंची थी. आसपास के लोगों और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया. जल्दबाजी में सभी बच्चों को पीएचसी में लाया गया था. जहां सभी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
स्थानीय इलाके में दहशत का माहौल
मामले की जानकारी मिलते ही बीडीओ, सीओ और बिस्फी थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भर्ती कराया गया. मधुबनी के डीएम द्वारा आपदा, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपदा प्रभारी पदाधिकारी और बेनीपट्टी को जांच के निर्देश दिए है. प्रशासन ने परिवार वालों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि दी है. स्थानीय इलाके में दहशत फैला हुआ है.
ये भी पढ़ें: नवादा में सांप का कहर, कोबरा के डंसने से 10 साल के मासूम की मौत, गांव में दहशत
