NEET और CBSE का विवाद अभी थमा नहीं था कि इसी बीच JEE एडवांस्ड 2026 से संबंधित एक नया मामला सामने आया है. दरअसल, छात्रों ने रिजल्ट जारी होने के बाद में डेटा लीक होने के आरोप लगाए है. छात्रों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को आईआईटी रुड़की द्वारा स्वीकार करते हुए कहा गया हैं कि पोर्टल पर डेटा सुरक्षा से जुड़ी तकनीकी समस्या देखने को मिली है. वहीं, कई लोग शिक्षा व्यवस्था पर आरोप लगाते हुए भी दिखाई दिए है. कई लोगों का कहना हैं कि बच्चों के भविष्य के साथ में खेलना अब इनकी आदत हो चुकी है,
छात्र ने दी इसकी जानकारी
दरअसल, यूजर ने एक्स पर पोस्ट कर दावा किया कि JEE एडवांस्ड का रिजल्ट बिना किसी डाटा और वेरिफिकेशन के खुला हुआ है. उसमें हजारों छात्रों का पर्सनल डेटा खुला हुआ है. छात्रों का रिजल्ट से लेकर एडमिट कार्ड की पीडीएफ, सभी चीजें बिना किसी वेरिफिकेशन के देखी जा सकती है.
साइबर सुरक्षा ने लगाई छात्र के आरोपों पर मोहर
छात्र के डेटा लीक के आरोप के बाद में साइबर सुरक्षा ने बताया कि लीक डेटा में मोबाइल नंबर, रैंक, विषयवार अंत और छात्रों को नाम है. छात्रों की परीक्षा से जुड़ी हुई सभी पर्सनल दस्तावेज खुले हुए है.
आईआईटी रुड़की ने कहा धन्यवाद
डाटा लीक होने के बाद आईआईटी रुड़की ने आरोपों को स्वीकार कर कहा कि यह समस्या क्लाउड स्टोरेज से जु़ड़ी हुई थी और इसे प्राथमिकता भी दी जा रही है. साथ ही उन्होंने बताया कि डेटा रीड ओनली में ही था. इसी वजह से उसमें किसी भी तरीके का बदलाव नहीं किया जा सकता था. हालांकि, अभी तक संस्थान ने डेटा कितने देर तक साइट पर लीक रहा और प्रभावित छात्रों को सूचना दी जाएगी या नहीं, इसकी जानकारी नहीं दी है. आईआईटी रुड़की ने रिसर्चर्स को इस समस्या की जानकारी देने के लिए धन्यवाद किया है.
ये भी पढ़ें: मधुबनी: एक ही गांव के 5 बच्चों की डूबने से मौत, गहरे गड्ढे में डूबे बच्चे, गांव में पसरा मातम
