नागपुर में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. दरअसल, यहां पर एक 5 साल के बच्चे की मौत करंट लगने से हो गई है. करंट इतनी तेज था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. मृत बच्चे की पहचान मोहम्मद शहजाद के रुप में की गई है.
खेलते-खेलते तार की चपेट में आया मासूम
जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद शहजाद अपने मामा के यहां पर गया हुआ था. वह मामा की छत पर खेलने के लिए गया हुआ था. हालांकि, इसी दौरान बच्चा खेलते-खेलते बिजली की तार के संपर्क में आ गया. करंट लगने की वजह से बुरी तरीके से झुलस गया और बेहोश होकर छत पर गिर गया. परिवार वाले तुरंत उसे मेयो अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद में उसे मृत घोषित कर दिया.
छुट्टियां बनाने गया था मासूम
मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. स्थानीय लोगों की भीड़ बच्चे के घर के बाहर में जमा हो गई थी. मामला यशोधरा नगर पुलिस क्षेत्र का बताया जा रहा है. माता-पिता ने बताया कि बच्चा गर्मी की छुट्टी पड़ने के बाद में अपने मामा के घर में गया हुआ था. वह ज्यादातर छत पर खेलने के लिए जाता था.
परिवार में शोक की लहर
मामले की जानकारी यशोधरा नगर पुलिस को दी गई, जिसके बाद में वह तुरंत मौके पर पहुंची और मामले को दर्ज किया. शुरुआती जांच में पुलिस ने मामला आकस्मिक मौत में दर्ज किया है. फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है और मामले को हर पहलू से खंगाला जा रहा है. 5 वर्षीय बेटे की मौत की खबर सुन पूरे परिवार में शोक की लहर डूब गई है.
ये भी पढ़ें: JEE Advanced 2026 के रिजल्ट के बाद मचा बवाल, हजारों छात्रों का डेटा हुआ लीक… सामने आई बड़ी चूक
